This content got low rating by people.

चिकन चिल्ली की रेसिपी 😋

Words
279
Reading
2 min
3y
Listen to this post
~2 min

हेलो दोस्तों स्वागत है आपका मेरे ब्लॉग में, मेरा नाम संजीदा है। दोस्तों मुझे नए-नए खाना बनाने में बहुत मजा आता है। आज मैं फिर एक रेसिपी के साथ आई हूं। दोस्तों यह भारत में बहुत फेमस है और खासकर पार्टियों में इसकी डिमांड ज्यादा होती है। दोस्तों इस रेसिपी का नाम है चिकन चिल्ली। तो चलिए, शुरू करते हैं। सबसे पहले मैं आपको इसमें क्या क्या लगेगा उसके बारे में बताऊंगी।

maxresdefault (1).jpg

Image source
सामग्री:-
500 ग्राम चिकन (टुकड़े में कटा हुआ)
1/2 कप मैदा
2 बड़े चम्मच कोर्न फ्लोर
तेल (तलने के लिए)
नमक और काली मिर्च स्वाद के अनुसार

अब इसको कैसे बनाना है उसके बारे में बताऊंगी। सबसे पहले चिकन को नमक और काली मिर्च के साथ मेरिनेट करें, 30 मिनट तक रखें। उसके बाद एक बाउल में मैदा और कोर्न फ्लोर को मिलाकर चिकन में लगाएं। अब तेल को एक कढाई में गरम करें और चिकन को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। अब चिकन को निकाल कर अच्छे से रखें। इसका सॉस तैयार करने के लिए एक कढ़ाई में तेल गरम करें, प्याज, शिमला मिर्च, लाल मिर्च, अदरक, और लहसुन डालें और उन्हें तलें। फिर इसमें सोया सॉस, विनेगर, टोमेटो केचप, और नमक मिलाएं। अब जो चिकन निकाल कर हमने रखा है उसको इस सॉस के साथ अच्छे से मिलाएं, ताकि सॉस और चिकन अच्छे से मिक्स हो जाए। तो लीजिए दोस्तों चिकन चिल्ली तैयार है। इसे आप तंदूरी रोटी के साथ खा सकते हैं।

दोस्तों इस मजेदार रेसिपी को बनाकर आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा कर सकते हैं और घर बैठे चिकन चिल्ली का मजा ले सकते हैं। मेरा ये ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत शुक्रिया।
संजीदा ✍️

चिकन चिल्ली की रेसिपी 😋 | Ecency