Greetings lovely members of the community. I hope you all are doing great and enjoying quality time with your loved ones.
समुदाय के प्यारे सदस्यों को नमस्कार। मुझे आशा है कि आप सभी अच्छे होंगे और अपने प्रियजनों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय का आनंद ले रहे है।
It’s been a long time since I last posted. 🤍
Even the smallest changes can feel overwhelming when you’re already dealing with mental health struggles. It takes me a little longer to adjust, and that’s okay.
आज बहुत दिनों बाद कुछ पोस्ट कर रही हूँ। 🤍जब आप पहले से ही मानसिक संघर्षों से जूझ रहे होते हैं, तो ज़िंदगी के छोटे-छोटे बदलाव भी कभी-कभी बहुत भारी लगने लगते हैं। मुझे नए बदलावों और नई जगह के साथ सहज होने में थोड़ा ज़्यादा समय लगता है, और अब मैंने इसे स्वीकार करना सीख लिया है। 🌿
I recently moved out of my old place and have been trying to settle into a new one, which is why I’ve been MIA for the past month.
मैं हाल ही में अपनी पुरानी जगह से शिफ्ट हुई हूँ और नई जगह पर खुद को थोड़ा-थोड़ा करके एडजस्ट करने की कोशिश कर रही हूँ। इसलिए पिछले एक महीने से यहाँ दिखाई नहीं दी।
Today, I finally felt like sharing these views. The clouds were absolutely incredible..some looked like they were resting on the mountains, while others covered the valleys like a soft blanket. The deep blue sky, the endless layers of hills, and the fresh greenery made everything feel so peaceful. I couldn’t stop looking at them.Slowly settling in, one day at a time. ☁️🏔️💙
आज बादल सच में कमाल के लग रहे थे। कुछ ऐसे लग रहे थे जैसे पहाड़ों पर आकर ठहर गए हों, और कुछ ने पूरी घाटी को अपनी चादर से ढक लिया हो। गहरा नीला आसमान, पहाड़ों की एक के बाद एक दिखती परतें और हर तरफ़ फैली हरियाली… सब कुछ इतना सुकून भरा लग रहा था कि बस उन्हें देखते रहने का मन कर रहा था।धीरे-धीरे इस नई जगह के साथ खुद को ढाल रही हूँ… एक दिन में एक कदम। 💙
That's all for today folks. Happy snapping. 💜💙
Thankyou for visiting 🌸
आज के लिए बस इतना ही दोस्तों। तस्वीरें लेने का आनंद लें। 💜💙 आने के लिए धन्यवाद 🌸