This content got low rating by people.

जलेबी की रेसिपी 😋

Words
294
Reading
2 min
Listen
Play
3y

हेलो दोस्तों स्वागत है आपका मेरे ब्लॉग में, मेरा नाम संजीदा है। दोस्तों मुझे नए-नए खाना बनाने में बहुत मजा आता है। आज मैं फिर एक रेसिपी के साथ आई हूं। दोस्तों यह भारत में बहुत फेमस है और खासकर ठंड के दिनों में रोटी के साथ खाने में अलग ही मजा आता है। दोस्तों इस रेसिपी का नाम है जलेबी। तो चलिए, शुरू करते हैं। सबसे पहले मैं आपको इसमें क्या क्या लगेगा उसके बारे में बताऊंगी।

Instant-Jalebi4.jpg

Image source

सामग्री:-
1 कप मैदा
2 बड़े चम्मच सूजी
1/2 कप दही
1 बड़ा चम्मच घी
1/2 बड़ा चम्मच इलायची पाउडर
पानी
तेल (तलने के लिए)
चीनी (1/2 कप या स्वाद के अनुसार)

अब मैं बताऊंगी कि कैसे इसको बनाया जाय, सबसे पहले आपको मैदा, सूजी, दही, घी, और इलायची पाउडर को एक बाउल में मिलाना है। उसके बाद इसमें धीरे-धीरे पानी मिलाएं ताकि एक गाढ़ा बैटर बने। दोस्तों इसे आप कुछ देर के लिए ढककर रखें। अब कुछ देर बाद इस बैटर को स्क्वीज बोतल या पाइपिंग बैग में डालें जिससे कि यह थोड़ा थोड़ा निकले। अब एक पैन में तेल गरम करें। तेल में अब जलेबी आकार में बैटर डालें और सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। इसको बनाने से पहले आपको चीनी को पानी में घुलकर धीमी आंच पर गरम करना पड़ेगा ताकि एक धारीदार सिरप बने। और जब जलेबी को तेल से निकालें तो उसको तुरंत गरम चीनी के सिरप में डालें और डालते समय ध्यान दें कि वे अच्छे से चीनी से ढके हों। तो लीजिए दोस्तों गरमा गरम जलेबी तैयार है।

दोस्तों इस मजेदार रेसिपी को बनाकर आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा कर सकते हैं और घर बैठे जलेबी का मजा ले सकते हैं। मेरा ये ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत शुक्रिया।
संजीदा ✍️

जलेबी की रेसिपी 😋 | Ecency