नमस्कार मित्रों!
दोस्तों ये मेरी सच्ची कहानी है। मैं पहले बहुत गरीब था। किराये के कमरे में रहता था। फिर एक दिन एक फरिश्ता मेरी ज़िंदगी में आया। वो और कोई नहीं बल्कि मेरा पुराना दोस्त था। जब उसने मुझे मार्केट में देखा तो मैं उसे पहचान नहीं पाया लेकिन उसने मुझे पहचान लिया।
जब उसने मुझे अपनी तरफ आने का इशारा किया तो मुझे तो लगा कि शायद मुझसे कोई गलती हो गई होगी, तभी ये सूट बूट में सजा आदमी मुझे बुला रहा है। लेकिन जब उसने मेरा नाम पुकारा और अपना परिचय दिया तब मुझे समझ आया कि ये तो मेरा पुराना classmate सागर है। मैं उसकी शानो शौकत देखकर दंग रह गया। उसने मुझे कहा कि भाई तू भी अमीर बन सकता है। मुझे अपनी किस्मत पर यकीन नहीं हुआ। लेकिन उसने ये कहकर कि मेरे जैसा क्लास का सबसे फिसड्डी लड़का इतना अमीर बन सकता है तो तू भी बन सकता है, मेरे अंदर के डर को निकाल दिया।
आखिर उसके बताए हिसाब से मैंने भी cryptocurrency के ऑप्शन और फ्यूचर में एक एप के through इन्वेस्ट करने का धंधा शुरू कर दिया। बस करना ये था कि पहले 1000 डॉलर लगाकर अपने नीचे तीन आदमी और जोड़ने थे और खेल शुरू। एप का अपना AI था जो खुद ऑर्डर लगाता और प्रॉफ़िट chain में बंट जाता। बस छह महीने का लॉकइन period था और उसके बाद मैं अपना कम से कम 100 गुण प्रॉफ़िट निकाल सकता था।
मैंने किसी तरह कर्जा लेकर 1000 डॉलर का इन्वेस्ट किया। फिर किसी तरह जुगाड़ लगाकर अपने तीन रिश्तेदारों को उसमें जोड़ लिया। इस तरह छ महीने गुजर गए। एप में मेरा 1,50,000 डॉलर दिख रहे थे। मेरा बचपन का सपना सच होने वाला था। मेरा दिल बल्लियों उछलने लगा। अब मैं गरीबी से भरी ज़िंदगी से आजाद हो जाता। लेकिन जब एप से पैसा transfer करने की कोशिश की तो error दिखाई दिया। फिर कोशिश की लेकिन कुछ नहीं हुआ। पूरा दिन कोशिश में निकाल दिया। थकहारकर सोने के बाद उठा और फोन पर एप चेक किया। वहाँ अब कुछ नहीं दिखाई दे रहा था। मैं समझ गया कि मेरे साथ game हो गया है।
अब हालात ये हैं कि मेरा फ्यूचर बर्बाद हो गया है और ऑप्शन केवल ये बचा है कि अपनी किडनी बेचकर किसी तरह अपना कर्जा चुकाऊँ। अब आप पूछेंगे कि मेरा वो दोस्त कहाँ है और उसके साथ क्या हुआ। तो बताए देता हूँ कि मेरा दोस्त इसी तरह कई लोगों को सपने बेचकर विदेश भाग चुका है और मुझे मेरे तीनों रिश्तेदार खोज रहे हैं। एक बार किडनी बिक जाए तो उनको पैसा देकर अपना पिंड छुड़ा लूँगा।