जब मैं इंटरव्यू के लिए गया।

Words
209
Reading
1 min
Listen
Play
15h

Greetings friends!

(AI Generated image)

आज मैं नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गया। मैनेजर भट्ट जी ने मेरा स्वागत किया और फिर इंटरव्यू शुरू हुआ।

मैनेजर: आप हमारी कंपनी क्यों जॉइन करना चाहते हैं?

मैं: इंटरव्यू आपकी कंपनी में चल रहा है, वैकन्सी आपके यहाँ है और मुझे नौकरी की जरूरत है तो इसलिए जॉइन करना चाहता हूँ।

मैनेजर: मेरा मतलब है कि आप नौकरी क्यों करना चाहते हैं?

मैं: यार मैं गरीब आदमी हूँ, बेरोजगार हूँ इसलिए नौकरी करना चाहता हूँ। आप हो सोचो अगर मैं अमीर होता तो क्यों नौकरी करता।

मैनेजर: मेरा मतलब है कि आप हमारी कंपनी को आगे बढ़ाने के लिए क्या कर सकते हैं?

मैं: आपकी कंपनी पहले ही सड़क के एकदम किनारे पर है। अगर आगे बढ़ाएंगे तो सड़क पर आ जाएंगे। इसलिए मैं तो इसका समर्थन नहीं करता।

मैनेजर: अरे भाई आप कंपनी की ग्रोथ के लिए क्या कर सकते हैं?

मैं: अगर कंपनी की ग्रोथ मेरे ही किए से होगी तो आज तक आप लोग क्या झक मार रहे थे?

मैनेजर साहब पता नहीं क्यों नाराज हो गए। गार्ड को बुलाकर मुझे बाहर निकाल दिया। मैं तो अब तक नहीं समझ पाया कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि मैनेजर नाराज हो गया। मैंने तो सभी सवालों के ईमानदारी से उत्तर दिया था।

जब मैं इंटरव्यू के लिए गया। | Ecency