चावल की खीर 😋

Words
300
Reading
2 min
Listen
Play
3y

हेलो दोस्तों स्वागत है आपका मेरे ब्लॉग में, मेरा नाम संजीदा है। दोस्तों मुझे नए-नए खाना बनाने में बहुत मजा आता है। आज मैं फिर एक रेसिपी के साथ आई हूं। दोस्तों यह भारत में बहुत फेमस है और लोग अक्सर इसे किसी स्पेशल दिन में बनाते हैं। इसकी खुशबू इतनी अच्छी होती है कि आप बहुत दूर से इसको सूंघ सकते हैं 😁। दोस्तों इस रेसिपी का नाम है चावल की खीर। दोस्तों खीर तो आपने बहुत खाई होगी लेकिन कभी आप इसको ट्राई करके देखिए, आपको अच्छा लगेगा। तो चलिए, शुरू करते हैं। सबसे पहले मैं आपको इसमें क्या क्या लगेगा उसके बारे में बताऊंगी।

OIP.jpeg

Image source
सामग्री:-

  • 1/2 कप चावल
  • 4 कप दूध
  • 1/2 कप चीनी
  • 1/4 चम्मच इलायची पाउडर
  • किशमिश, काजू और बादाम (आधी-आधी कप बनावट के लिए)

अब इसको बनाना कैसे है उसके बारे में जानते हैं, सबसे पहले तो आपको चावल को अच्छे से धोकर भिगोकर रखना है। उसके आप दूध को अच्छे से उबालें और उसमें चावल डालें और चावल को तब तक पकाए जब तक चावल गरम ना हो जाएं, आप चम्मच से बार-बार चलाते रहें। उसके बाद जब चावल गरम हो जाएं, उसमें चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं फिर इसमें इलायची पाउडर डालें और आंच से हटाकर ठंडा होने के लिए रखें। अब इस खीर में आप ड्राई फ्रूट्स जैसे किशमिश, काजू और बादाम मिलाएं इससे यह और ज्यादा अच्छा लगेगा। दोस्तों इसे कुछ देर बाहर ही रखें और जब यह थोड़ा ठंडा हो जाए उसके बाद फ्रिज में रखें और ठंडा करके सर्व करें। तो लीजिए दोस्तों खीर तैय्यार है।

दोस्तों इस मजेदार रेसिपी को बनाकर आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा कर सकते हैं और घर बैठे चावल की खीर का मजा ले सकते हैं। मेरा ये ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत शुक्रिया।
संजीदा ✍️

चावल की खीर 😋 | Ecency