bhaskar

hindi(49)
Published in
#hindi
Words
2230
Reading
10 min
9y
Listen to this post
~15 min


यहां रेलवे ट्रैक के पास लगती है दुकानें, ट्रेन आने से पहले ऐसा होता है नजारा

वियतनाम की राजधानी हनोई में रेलवे ट्रैक घरों और दुकानों के बीच से गुजरता है। इसका कंस्ट्रक्शन किसी को भी हैरान कर सकता है। कुछ जगहों पर रेलवे ट्रैक की घर से दूरी इतनी कम है कि यहां ट्रेन के निकलने से पहले लोगों को अपने गेट बंद करने पड़ते हैं। कई जगह तो ट्रैक पर ही मार्केट लगता है जिसे हर बार ट्रेन के आने पर हटाना पड़ता है।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें



ऐसी होगी दुनिया की सबसे हाईटेक सिटी, 2700 अरब रुपए हो रहे हैं खर्च
21वीं सदी का सबसे हाईटेक शहर कैसा होगा? इसके लिए कतर का लुसैल शहर सबसे बेस्ट एग्जाम्पल है। ये सिटी फीफा वर्ल्ड कप के लिए डेवलप की जा रही है। यहां स्टेडियम शॉपिंग मॉल हॉस्पिटल और लोगों के रहने के लिए घर से लेकर सबकुछ होगा। ये प्रोजेक्ट करीब 2700 अरब रुपए का है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


मक्का से लेकर इराक तक, दुनियाभर में लोगों ने एेसे मनाई ईद
इंटरनेशनल डेस्क इस्लामिक कैलेंडर के दो सबसे बड़े त्योहारों में से एक ईदउल अदहा आज पूरी दुनिया धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। जहां एक तरफ इस त्योहार में इराकी नागरिक मोसुल और तलअफार जैसे बड़े शहरों की आजादी का जश्न मनाते दिखे तो वहीं अफगानिस्तान में राष्ट्रपति अशरफ गनी ने भी ईद की शुभकामनाएं देते हुए तालिबान को शांति का प्रस्ताव का दिया। कई सालों से इजरायली सेना के हमलों से तहसनहस हो चुके गाजा में भी युद्धविराम के बाद लोग ईद मनाने के लिए सड़कों पर नजर आए।ऐसे सेलिब्रेट हुआ दुनियाभर में ईदउल अदहा आगे की स्लाइड्स में देखें दुनियाभर में कैसे मनाई गई ईद

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


इस शादी में खर्च हुए 150 करोड़ रु., मेहमानों को लाने के लिए लगे थे बोइंग प्लेन
अमेरिका के अरबपति रियल एस्टेट टायकून और दुनिया के 522वें सबसे अमीर बिजनेसमैन जेफ सटोन की बेटी रिने सटोन की इटली के एक रिसाॅर्ट में आलीशान शादी हुई। जानकारों के मुताबिक इस आलीशान शादी में 19 बिलियन पाउंड (करीब 150 करोड़ रूपए) खर्च हुए हैं। करीब 400 गेस्ट्स के बीच रिने ने अपने मंगेतर इलियॉट कोहेन से यहूदी परंपरा के मुताबिक शादी रचाई। मेहमानों को लाने के लिए लगे चार्टर्ड प्लेन

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


क्रूर तानाशाह की बेटी, पहले मिली थी पागलखाने में फिर हुईं लापता
दुनिया के क्रूर तानाशाहों की सूची में उज्बेकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति इस्लाम करीमोव का नाम भी आता है। करीमोव 1991 से 2016 तक उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति रहे। कनीमोव की क्रूर तानाशाही के इतने लंबे समय में सिर्फ उन्हें एक बार ही चुनौती मिली और वह भी अपनी ही बेटी गुलनारा से। खूबसूरत गुलनारा उज्बेकिस्तान की फेमस मॉडल व पॉप सिंगर भी रहीं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


भयानक तूफान ने तबाह कर दिए ये शहर, अब ऐसी हो गई है हालत
अमेरिका के टेक्सास में हार्वे तूफान के बाद बाढ़ से तबाह हुए इलाकों की सैटेलाइट फोटोज सामने आई हैं। डिजीटल ग्लोब की ओर से जारी की गई इन फोटोज में नुकसान साफ नजर आ रहा है। अथॉरिटी ने इस तूफान में 47 लोगों की मारे जाने की बात कही है जबकि एक लाख से ज्यादा लोगों के मकान इसमें तबाह हो गए हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


अंदर से ऐसे थे तानाशान के सीक्रेट तहखाने, जहां रखी जाती थीं लड़िकयां
लीबिया में 40 साल से ज्यादा वक्त तक राज करने वाला तानाशाह मुहम्मर गद्दाफी ने 1 सितंबर 1969 में देश की बागडोर अपने हाथ में ली थी। करीब 40 साल बाद यानी की 2011 में एक के बाद अरब देशों में राजनीतिक क्रांतियां हुईं जिसमें गद्दाफी राज की भी जड़ें हिल गईं। इसी क्रांति के दौरान अक्टूबर में एक सैन्य हमले में गद्दाफी मारा गया और लीबिया में तानाशाही शासन का अंत हुआ।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


फोटोशूट के लिए इस हद तक गई ये प्रेग्नेंट महिला, जान की भी नहीं की परवाह
आज के टेक्नोफ्रेंडली समय में लोग अच्छी फोटोज़ के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। आलम ये है कि कई बार पब्लिक में फेमस होने के लिए लोग अपनी जान तक जोखिम में डालने से नहीं चूकते। हाल ही में एमिली मुलर नाम की एक प्रैग्नेंट मां की फोटोज़ ने इंटरनेट पर धमाका मचा रखा है। इन फोटोज़ में एमिली के बेबी बंप पर हजारों जानलेवा मधुमक्खियां बैठी हैं लेकिन फिर भी वो मजे से फोटो खिंचवा रहीं हैं। मधुमक्खी पालने का है शौक

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


डोकलाम मुद्दे पर भारत को बदनाम करने की चीनी नीति से रूस ने किया किनारा
रूस ने डोकलाम के मुद्दे पर तटस्थ रवैया अपनाया है। रूस ने भारत को बदनाम करने वाली चीन की नीति के बहकावे में आने से इनकार कर दिया है। इस मुद्दे पर मॉस्को के रुख का असर भारत और रूस रिश्तों पर भी पड़ेगा। इससे ब्रिक्स सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी की भूमिका भी प्रभावित होती। चीन की कोस्टल सिटी जियामेन में रविवार को ब्राजील रूस भारत चीन और दक्षिण अफ्रीका के लीडर्स सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


PHOTOS: ये लड़की थी 'ब्लू व्हेल गेम' की एडमिन, घर से मिली ये चीजें
पुलिस के मुताबिक लड़की ब्लू व्हेल ऑनलाइन गेम की मास्टरमाइंड है। ये अपनी धमकियों और डर दिखाकर लोगों को अपनी जान लेने पर मजबूर कर देती थी। रूसी पुलिस द्वारा एक फुटेज जारी किया गया है जिसमें एक रेड के दौरान आरोपी लड़की को उसके घर से गिरफ्तार करते हुए देखा जा सकता है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


चीन में घरों को तोड़ने के दौरान सामने आ गया एक स्कूल, इसलिए नहीं तोड़ा गया
इंटरनेशनल डेस्क इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट के मामले में दुनियाभर में चीन की मिसाल दी जाती है। हालांकि कई बार विकास के लिए अड़ियल रवैया रखने की वजह से चीन की सरकार पर अपने ही नागरिकों से ज्यादती का आरोप भी लगता रहता है। हाल ही में यहां के झेंगझू शहर में एक रिन्यूअल प्रोजेक्ट चलाया जा रहा था जिसकी वजह से यहां बने घरों को तोड़ा जा रहा था। इन घरों को तोड़ने के दौरान साइट के बीच में एक स्कूल भी था लेकिन अथॉरिटीज़ को इसे तोड़ना नागवार गुजरा। जिसके बाद इस स्कूल को छोड़कर आसपास की साइट को खाली कर दिया गया। सुनसान साइट में खड़ा है स्कूल

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


म्यांमार में सैन्य कार्रवाई में लगभग 400 रोहिंग्या विद्रोहियों की मौत
राखिने प्रांत की राजधानी सितवे में 2012 में हुए सांप्रदायिक दंगों में लगभग 200 लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 140000 लोगों को घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा था जिनमें ज्यादातर रोहिंग्या मुस्लिम थे। म्यांमार के सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल न्यू लाइट ने कहा कि लगभग 150 से ज्यादा रोहिंग्या हमलावरों ने गुरुवार को हिन्दू बहुल गांवों के पास सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया था। इस दौरान 700 से अधिक निवासियों को वहां से निकाला गया है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


तानाशाह को चेतावनी, नॉर्थ कोरिया की सीमा पर इस तरह बरसाए गए बम
इंटरनेशनल डेस्क नॉर्थ कोरिया और अमेरिका के बीच तनाव कहीं से भी कम होता नहीं दिख रहा। अमेरिका और साउथ कोरिया ने गुरूवार को साथ में लाइव ड्रिल के दौरान अपनीअपनी ताकत का प्रदर्शन किया। अमेरिका ने ड्रिल में अपने दो ‘बी1बी’ बॉम्बर प्लेन और चार ‘एफ35बी’ फाइटर जेट के साथ नॉर्थ कोरिया की सीमा पर बम बरसाए। बता दें कि नॉर्थ कोरिया ने इसी हफ्ते जापान के ऊपर से बैलिस्टिक मिसाइल दागी थीं जिसके बाद दोनों देशों के बीच युद्ध की सरगर्मी फिर बढ़ गई हैं। हवाई में टेस्ट किया था मिसाइल डिफेंस सिस्टम

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


कौन सा ‘लोगो’ है असली, इन्हें देखकर लीजिए अपने दिमाग का टेस्ट
इंटरनेशनल डेस्क किसी भी कंपनी के लिए उसका &lsquoलोगो कंपनी की बड़ी पहचान होता है। क्योंकि वह कंपनी के हर प्रोडक्ट के साथ होता है। हम सभी बड़ी कंपनियों के लोगो को देखते ही पहचान जाते हैं। इसलिए सवाल उठता है कि आप उस लोगो को कितनी अच्छी तरह से पहचानते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही लोगो की नकली कॉपी भी दिखा रहे हैं। बस आपको इनमें से असली लोगो की पहचान करनी है। ऊपर फोटो में सर्च इंजन &lsquoगूगल के दो लोगो हैं। क्या आप बता सकते हैं कि इनमें से असली लोगो कौन सा है। इनके सही जवाब आखिरी स्लाइड पर मौजूद हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें कुछ ऐसे ही अन्य फेमस कंपनियों के लोगो

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


लाइफ स्टाइल के चलते किया था बेटी का मर्डर, एक इंटरव्यू में ऐसे खुली पोल
इंटरनेशनल डेस्क वैसे तो दुनियाभर में हर साल ऑनर किलिंग के हजारों मामले सामने आते हैं लेकिन इन्वेस्टिगेशन एक्सपर्ट्स के मुताबिक ऑनर किलिंग के कई ऐसे केस भी हैं जो कभी दुनिया के सामने नहीं आ पाते। 2009 में इंग्लैंड के वॉरिंगटन में भी एक ऐसा ही केस हुआ था। यहां 2003 में मांबाप ने अपनी 17 साल की लड़की की हत्या कर दी थी। दोनों लोग किसी ना किसी तरह कई साल तक पुलिस को बेवकूफ बनाकर बचते रहे। लेकिन 9 साल बाद एक इंटरव्यू में दोनों की पोल खुल गई। बॉडी लैंग्वेज से गहरा गया पुलिस का शक

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


एक बीमारी के चलते हो गई थी ऐसी हालत, अब बना ली ऐसी बॉडी
इंटरनेशनल डेस्क ‘कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती’। रूस के स्टावरोपोल की रहने वाली ‘वेरा शुल्ज’ पर ये लाईन एकदम फिट बैठती है। 2014 में ‘एनोरेक्सिया’ नाम की बीमारी से पीड़ित वेरा का वजन एक समय सिर्फ 33 किलो रह गया था लेकिन तीन साल तक जिम में कड़ी मेहनत के बाद वेरा अब जिम में ही फिटनेस ट्रेनर का रोल निभा रही हैं। बदल गई है वेरा की जिंदगी

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


ऑक्सफोर्ड की बिंदास लड़की, 35 साल में बन गई थी पाकिस्तान की PM
पाकिस्तान के प्रेसिडेंट रहे परवेज मुशर्रफ को भगोड़ा घोषित किया गया है। बता दें 27 दिसंबर 2007 को रावलपिंडी में एक रैली के दौरान बम धमाके में बेनजीर की हत्या कर दी गई थी। पाकिस्तान के सबसे बड़े राजनीतिक घराने भुट्टो परिवार में जन्मी बेनजीर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो की बेटी थीं और सिर्फ 35 साल की उम्र में देश की प्रधानमंत्री बन गई थीं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


PHOTOS: अब पाकिस्तान में बारिश का कहर, शहर का हो गया ऐसा हाल
कराची पड़ोसी देश पाकिस्तान के कराची शहर में भी बारिश ने आफत ला दी है। मूसलाधार बारिश के चलते अधिकतर हिस्से डूब गए हैं। पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी हैं जिनमें 7 बच्चे भी शामिल हैं और दर्जनों लोग लापता हैं। ज्यादातर लोगों की मौत करंट लगने से हुई है। भारी बारिश से सड़कों पर भी बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। नॉर्थ निजामाबाद नॉर्थ कराची ओरंगी मलिर जैसे शहर के अधिकतर इलाके जलमग्न हो गए हैं। सबसे ज्यादा बारिश नॉर्थ कराची में रिकॉर्ड की गई है। रेस्क्यू टीम लोगों की मदद के लिए जुटी हुई है। आगे की स्लाइड्स में देखें PHOTOS

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


PHOTOS: 20 लाख मुस्लिम पहुंचे मक्का, ये है 'अराफात' पर्वत का नजारा
इंटरनेशनल डेस्क हज यात्रा के लिए दुनियाभर से करीब बीस लाख मुसलमान सऊदी अरब स्थित पवित्र धर्मस्थल मक्का पहुंचे हैं। इस साल ईरान के नागरिक भी हज यात्रा के लिए पहुंचे हैं। पिछले साल ईरान से कोई भी हज यात्रा पर नहीं आया था। लेकिन इस साल ईरान से भी करीब 6 हजार लोग मक्का पहुंचे हैं। बता दें एशिया अफ्रीका और अलगअलग देशों से हर साल लाखों की संख्या में लोग हज करने के लिए आते हैं। क्यों है अराफात पर्वत खास हज के दौरान अराफात और खास तौर से जबाल अल रहमा पर पंहुचना सबसे अहम माना जाता है। इसी जगह पर पंहुच कर पैगम्बर मोहम्मद साहब ने अपनी हज यात्रा पूरी की थी। हालांकि पड़ोसी शहर मक्का में हाजियों के जमा होने के साथ ही हज यात्रा की औपचारिक शुरूआत हो जाती है लेकिन मजहबी कायदों के मुताबिक पांच दिन चलने वाली हज की शुरूआत मीना से अराफात पंहुचने पर ही होती है। आगे की स्लाइड्स में देखें अराफात पर्वत पर जमा हाजियों की PHOTOS

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


क्या आपने देखीं हैं तानाशाह गद्दाफी की ये रेयर फैमिली PHOTOS
तानाशाह मुहम्मर गद्दाफी ने लीबिया पर 40 साल से ज्यादा वक्त तक राज किया। 2011 में एक के बाद अरब देशों में राजनीतिक क्रांतियां हुईं जिसमें गद्दाफी राज की भी जड़ें हिल गईं। इसी दौरान अक्टूबर में एक सैन्य हमले में गद्दाफी को मार गिराया गया। गद्दाफी की मौत के बाद उसके कुछ फैमिली मेंबर्स भी मारे गए जबकि कुछ को ट्रायल का सामना करना पड़ा। हालांकि बाकी पूरी फैमिली ने देश छोड़ दिया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


Source: https://www.bhaskar.com/
bhaskar | Ecency