जीवन की कुछ अनमोल बातें

Words
467
Reading
3 min
8y
Listen to this post
~3 min

Logopit_1536141055217.jpg

नमस्कार दोस्तों steemit के हिंदी ब्लॉग में आपका हार्दिक स्वागत है,आज में जीवन की कुछ खास बातें बताहूगा ।

  1. जिंदगी मे कभी भी किसी को बेकार मत समझना क्यों कि बन्द पड़ी घडी भी दिन में दो बार सही समय बताती है।
  2. किसी की बुराई तलाश करने वाले इंसान की मिसाल उस 'मक्खी' की तरह होती है जो सारे खूबसूरत जिस्म को छोड़कर केवल जख्म पर ही बैठती है।
  3. टूट जाता है गरीबी में वो रिस्ता जो खास होते है, हज़ारो यार बनते है जब पैसा पास होता है।
  4. मुस्कुरा कर देखो तो सारा जहाँ रंगीन है वरना भीगी पलको से तो आईना भी धुंधला नजर आता है।
  5. जल्द मिलने वाली चीजें ज्यादा दिन तक नही चलती ओर जो चीजे ज्यादा दिन तक चलती है वो जल्दी नही मिलती।
  6. बुरे दिनों का एक अच्छा फायदा अच्छे-अच्छे दोस्त परखे जाते है।
  7. बीमारी खरगोस की तरह आती है और कछुवे की तरह जाती है जबकि पैसा कछुए की तरह आता है और खरगोस की तरह जाता है।
  8. छोटी छोटी बातो में आनंद खोजना चाहिए क्योंकि बड़ी बड़ी बातें तो जीवन मे कुछ ही बार होती है।
  9. ईस्वर से कुछ मांगने पर न मिले तो उससे नाराज ना होना क्योंकि ईस्वर वह नही देता जो आपको अच्छा लगता है बल्कि वह देता है जो आपके लिए अच्छा होता है।
  10. लगातार हो रही असफलताओ से निराश नही होना चाहिए क्योंकि कभी-कभी गुच्छे की आखिरी चाभी भी ताला खोल देती है।
  11. ये सोच है हम इंसानो की कि एक अकेला क्या कर सकता है पर देख जरा उस सूरज को वो अकेला ही तो चमकता है।
  12. रिस्ते चाहे कितने भी बुरे हो उन्हें तोड़ना मत क्योंकि पानी चाहे कितना भी गन्दा हो अगर प्यास नही बुझा सकता पर आग तो बुझा सकता है।
  13. अब वफ़ा की उम्मीद भी किस से करे भला, मिट्टी के बने लोग कागजो में बिक जाते है।
  14. इंसान की तरह बोलना न आये तो जानवर की तरह मौन रहना अच्छा है।
  15. जब हम बोलना नही जानते थे, तो हमारे बोले बिना "माँ" हमारी बातों को समझ जाती थी और आज हम हर बात पर कहते है " छोड़ो भी "माँ" आप नही समझोगी"।
  16. "सुक्रगुजर हूँ उन तमाम लोगो का जिन्होंने बुरे वक़्त में मेरा साथ छोड़ दिया क्योंकि उन्हें भरोसा था कि मै मुसीबतो से अकेले ही निपट सकता हूँ।
  17. शर्म की अमीरी से इज्जत की गरीबी अच्छी है।
  18. जिंदगी में उतार चढ़ाव का आना बहुत जरूरी है क्योंकि ECG की सीधी लाइन का मतलब भी मौत ही होता है।
  19. रिस्ते आजकल रोटी की तरह हो गए जरा आंच तेज़ क्या हुई जल भूनकर कर खाक हो गए ।
  20. जिंदगी में अच्छे लोगो की तलाश मत करो "खुद अच्छे बन जाओ" आपसे मिलकर किसी की तलाश पूरी हो जाए।

यदि आपको ये बाते पसंद आई हो तो कृपया उप वोट करना तथा कमेंट करना न भूलें
धन्यवाद
romatikankit@romatikankit

जीवन की कुछ अनमोल बातें | Ecency