मेरे प्यारे भाइयो और मेरी प्यारी प्यारी बहनो कैसे हो आप लोग। आशा करता हूँ आप लोग सब अच्छे होंगे, कभी आप ने मटन कबाब खाया है की नहीं खाया होगा बाहर लेकिन घर में जल्दी कोई पकाता नहीं है। लेकिन आज मेरी बहन ने मटन सीख कबाब बनाया है। आप देख सकते हो देखने में कितना मस्त लग रहा है और लालच आता होगा न भाई। मेरे घर में चिकन कबाब बहुत बनता है, मटन कबाब कभी कभी बनता है और रोज मेरी मम्मी बनाती थी लेकिन इस बार मेरी बहन ने बनाया है।
मेरी बहन बहुत अच्छी कुकिंग करती है, उसने कुकिंग की क्लासेज ली है और यूट्यूब में भी खाना बनाना सीखते रहती है। मैं तो आप डेली डेली कुछ नया दिखा रहा हूँ। मेरी बहन जो भी बना रही है वो मैं आप खिला रहा हूँ।
मुझे यकीन है खाने में आप को मजा आता होगा, वैसे दोस्तों आप के घर कुछ नया पकता रहता है की नहीं। मेरे घर में कुछ न कुछ अब नया पकाते रहती है मेरी बहन। हर रोज कुछ नयी चीजे बना के खिलाती है और मजा भी बहुत आता है यार। छोटी सी जिंदगी है खा पी के मस्त रहा करो इसलिए मस्त खाता रहता हूँ मैं भी। पता नहीं साला कब मर जाओ तो खाने का मलाल नहीं रहेगा जिंदगी में कभी।
वैसे यार ये जितना है मैं सब नहीं खाने वाला क्यों की इतना ही तो बनाया है मेरी बहन ने अब मैं सब खा जाऊँगा तो मेरी मम्मी और बहन क्या खायेगी। पापा घर में नहीं है वो किसी काम से शहर से बाहर गए हुए है। हम बस 3 ही लोग घर में है चलो दोस्तों अब खाने जा रहा हूँ बाद में बात करता हूँ।