मेरे प्यारे भाइयो और मेरी प्यारी प्यारी बहनो मुझे लगता है आज बहुत दिनों के बाद आप लोगो के लिए मटन बिरयानी लेके आया हूँ। माफ़ करना ज्यादा दिन हो गया है। आज मैं भी बहुत दिनों के बाद खा रहा हूँ। चिकन बिरयानी अभी कुछ दिन पहले ही खायी थी लेकिन मटन बिरयानी नहीं खायी इसलिए आज घर पर ही बनाया है। ये बिरयानी जैसा है लेकिन ये खिचड़ा है। पता नहीं आप लोग समझ रहे हो की नहीं इसलिए मैं बिरयानी ही बोल रहा हूँ समझ लीजिये की वही है और कुछ नहीं नहीं।
अच्छा आप लोग ये मत समझना की ये मैंने बनाया है। नहीं भाई लोग ये मैंने नहीं बनाया है ये मेरी बहन ने बनाया है। बनाने का तो मैं भी बना सकता हूँ लेकिन मैं बनाऊंगा नहीं क्यों की मेरी बहन बनाती ही है फिर मैं क्या करूँगा बना के। कभी कभी बनाता हूँ जब वो घर पर नहीं रहती और मम्मी भी नहीं रहती है तब जा कर मैं खाना बनाता हूँ वर्ण मुझे कभी खाना बनाने की जरुरत नहीं पड़ती है।
आप सब लोगो को बिरयानी कैसी लगती है खाने में भाई लोग। मुझे तो बहुत ही अच्छी लगती है खाने में और मैं तो भाई बिरयानी के लिए पागल हूँ। बिरयानी जैसा कुछ भी नहीं है इस दुनिया में आप लोग तो जानते ही हो। बिरयानी से तो मुझे प्यार हो गया है और इसके अलावा ना मुझे कुछ दिखाई देता है और ना ही कुछ अब क्या बताऊ आप को आप समझ ही गए होंगे।
खैर आप सब से यही कहना चाहूंगा आज जुम्मा है आज बिरयानी नहीं खाया तो फिर क्या खाया भाई लोग। जुम्मा के दिन तो बिरयानी बननी ही चाहिए और खानी भी चाहिए मैं मस्त खा के आया हूँ आप लोगो ने अपने घर में बनाया है की नहीं। अगर नहीं बनाया है तो फिर बना के खा के आओ यार इधर क्या कर रहे हो आप सभी लोग। बिरयानी खाओ और मजे करो मेरी तरह। मटन बिरयानी खाते हो आप सभी लोग या फिर चिकन बिरयानी ? खैर कोई भी खाओ मजा तो दोनों में ही आता है लेकिन मटन की बात ही अलग है क्यों है की नहीं।