नान रोटी कैसे बनाएं 😋

Words
322
Reading
2 min
3y
Listen to this post
~2 min

हेलो दोस्तों स्वागत है आपका मेरे ब्लॉग में, मेरा नाम संजीदा है। दोस्तों मुझे नए-नए खाना बनाने में बहुत मजा आता है। आज मैं फिर एक रेसिपी के साथ आई हूं। दोस्तों यह भारत में बहुत फेमस है और लोग अक्सर इसे रात के समय चिकन करी या फिर पनीर मसाला के साथ खाना पसंद करते हैं। दोस्तों इस रेसिपी का नाम है नान रोटी। दोस्तों इसको बनाने में बहुत मेहनत लगती है। तो चलिए, शुरू करते हैं। सबसे पहले मैं आपको इसमें क्या क्या लगेगा उसके बारे में बताऊंगी।

OIP (1).jpeg

Source
सामग्री:-

  • 2 कप मैदा (ऑल पर्पस फ्लौर)
  • 1/2 कप दही (योगर्ट)
  • 1 छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर
  • 1/4 छोटी चम्मच बेकिंग सोडा
  • 1/4 कप घी (क्लैरिफाइड बटर)
  • 1/2 कप पानी (वॉटर)
  • 1/2 छोटी चम्मच नमक
  • 1 छोटी चम्मच चीनी

अब मैं बताऊंगी कि इसको कैसे बनाना है, सबसे पहले आप मैदा में बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, नमक, और चीनी को अच्छे से मिलाएं। इसके बाद इसमें दही और घी डालें, फिर अच्छे से मिलाएं। अब इसे थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गूंथें जबतक ये सॉफ्ट न हो जाए। इसे डो को आप ढक कर गर्म स्थान पर रखें, 2-3 घंटे तक या जब तक वह डबल साइज़ ना हो जाए। 2 घंटे के बाद आपका डो जब तैयार हो जाए तो अब आप तवा को गरम करें मीडियम हीट पर। उसके बाद डो को छोटा-छोटा पोर्शन में अलग करें और हर पोर्शन को गोल आकार में बेलन से बेल कर तवा पर रखें। दोस्तों नान को दोनों साइड से कुक करें। एक साइड कुक होने पर, दूसरी साइड तवे के ऊपर कर के कुक करें। हां तो लीजिए दोस्तों आपका नान रोटी तैयार है और अब आप इसे घी लगाकर सर्व कर सकते हैं।

दोस्तों इस मजेदार रेसिपी को बनाकर आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा कर सकते हैं और घर बैठे नान रोटी का मजा ले सकते हैं। मेरा ये ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत शुक्रिया।
संजीदा ✍️

नान रोटी कैसे बनाएं 😋 | Ecency