This content got low rating by people.

पुआ की रेसिपी 😋

Words
281
Reading
2 min
Listen
Play
3y

हेलो दोस्तों स्वागत है आपका मेरे ब्लॉग में, मेरा नाम संजीदा है। दोस्तों मुझे नए-नए खाना बनाने में बहुत मजा आता है। आज मैं फिर एक रेसिपी के साथ आई हूं। दोस्तों यह भारत में बहुत फेमस है और लोग अक्सर इसे नाश्ते के समय खाना पसंद करते हैं या फिर शाम के समय। दोस्तों इस रेसिपी का नाम है पुआ। तो चलिए, शुरू करते हैं। सबसे पहले मैं आपको इसमें क्या क्या लगेगा उसके बारे में बताऊंगी।
सामग्री:-

Pua pitha recipe.JPG

Image source
1 कप गेहूं का आटा
1/2 कप सूजी
1/2 कप कुरकुरी दलिया (रवा)
1/2 कप दही
नमक स्वाद के अनुसार
पानी (बैटर की सही स्थिति के लिए)
तेल (फ्राई के लिए)

अब इसको कैसे बनाया जाता है उसके बारे में बताऊंगी, सबसे पहले तो आपको गेहूं का आटा, सूजी, दही, दलिया, और नमक को एक बड़े बाउल में अच्छे से मिलना है उसके बाद फिर आप इसमें धीरे-धीरे पानी मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें ताकि बैटर अच्छा बन जाए। दोस्तों बैटर को 15-20 मिनट के लिए आराम से आपको कही पर रखना पड़ेगा ताकि वह फैल जाए। अब आपको एक कढ़ाई में तेल गरम करना है। उसके बाद फिर बैटर को चमच या हाथों की सहारा से लटकाकर गरम तेल में डालें। इसे आपको उबलते हुए तेल में गोले बना डालना होगा और उन्हें सुनहरे ब्राउन होने तक तल लें। फिर पुआ को निकालकर पेपर नैपकिन पर रखें ताकि इसमें लगा हुआ तेल निकल जाए। लीजिए दोस्तों पुआ तैयार है 😋।

दोस्तों इस मजेदार रेसिपी को बनाकर आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा कर सकते हैं और घर बैठे पुआ का मजा ले सकते हैं। मेरा ये ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत शुक्रिया।
संजीदा ✍️

पुआ की रेसिपी 😋 | Ecency