मोबाइल चोरी। फेसबुक पर नंबर भेजो🏃

ijsingh(44)
Published in
#hindi
Words
183
Reading
1 min
6y
Listen to this post
~1 min

अभी तक भी लोगों के मोबाइल गुम हो रहे हैं और वो फेसबुक पर लोगों से अपने मोबाइल नंबर भेजने को कह रहे हैं। कमाल की बात है। कितनी बार तुम्हारा मोबाइल चोरी होगा भाई? फ़ोन है या पेन है?

सिम में या फ़ोन storage में नंबर सेव रखना तो 15 साल पहले खत्म हो गया था। इंटरनेट नाम की भी कोई बला होती है, उसे भी थोड़ा कष्ट दो , प्रयोग में लाओ।

कोई गाँव देहात का ठेठ देसी ऐसी बात करे तो समझ भी आता है, पर जो पिछले 15-20 साल से स्मार्टफोन चला रहे, वो ऐसी पोस्ट डालते हैं, यो कोफ़्त होना तो लाज़मी है।

खुद नही आता, तो अपने छोटे बच्चों से सीख लो, वो भी बता देंगे। हद है यार! इतनी जहालत लेकर कैसे जी जाते हैं इंसान?

इन्हीं हरकतों ने फेसबुक से दूर कर दिया, ठप्प बुद्धि झेले नहीं जाते अब। 100 पोस्ट में से 1 पोस्ट होती है पढ़ने लायक फेसबुक पर। अब बस भी करो। सब्र का इतना इम्तिहान? बुद्धि की भी कोई सीमा है नालायकी हज़म करने की।

बस और कुछ नही कहना। इतिश्री।

मोबाइल चोरी। फेसबुक पर नंबर भेजो🏃 | Ecency