भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच अब से थोड़ी देर बाद कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया श्रीलंका की धरती पर इतिहास रचने से केवल एक जीत और दूर है। भारतीय टीम ने श्रीलंका में कभी पांच मैचों की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप नहीं किया है।
भारत के खिलाफ पांचवें वनडे से पहले मेजबान टीम के स्टार बॉलर लसिथ मलिंगा ने इंडियन क्रिकेटर्स को अपने घर डिनर पर बुलाया। इस दौरान ज्यादातर इंडियन क्रिकेटर्स मलिंगा के घर पर पहुंचे। कई श्रीलंकाई प्लेयर्स भी वहां मौजूद थे।
नई दिल्ली. एथेंस में हुए ओलिंपिक के सिल्वर मेडलिस्ट निशानेबाज राज्यवर्धन सिंह राठौर देश के नए खेल मंत्री बन गए हैं। रविवार हुए मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में मौजूदा मंत्री विजय गोयल के स्थान पर राठौर को देश का नया केंद्रीय खेल राज्य मंत्री (स्वंतत्र प्रभार) बनाया गया। वे देश के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्हें खेल मंत्रालय का कार्यभार दिया गया है। वे खेल मंत्रालय के साथ-साथ सूचना प्रसारण राज्य मंत्रालय का कामकाज भी पहले की तरह देखेंगे। निशानेबाजी करियर में राठौर के अहम पल... - राठौर ने साल 2004 ओलिंपिक गेम्स में देश को शूटिंग में सिल्वर मेडल दिलाया था। - 47 साल के राठौर ने ओलिंपिक के अलावा राष्ट्रमंडल खेलों और विश्व चैम्पियनशिप में दो-दो गोल्ड और एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल जीता था। – उम्मीद की जा रही है कि नए खेल मंत्री सोमवार से अपना नया कार्यभार संभाल लेंगे। उनका मैन फोकस ओलिंपिक पोडियम स्कीम(टॉप्स) की समीक्षा करना, देश में खेलों के लिए आधारभूत ढांचे को विकसित करना और वैश्विक चैम्पियनशिपों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार पर होगा।
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को भारत ही नहीं दुनिया में सबसे फिट क्रिकेटर्स में से एक माना जाता है। उनकी जबरदस्त सक्सेस का राज भी उनकी फिटनेस ही है।
भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच रविवार को कोलंबो में दोपहर ढाई बजे से खेला जाएगा। टीम इंडिया श्रीलंका की धरती पर इतिहास रचने से केवल एक जीत और दूर है।
स्पोर्ट्स डेस्क भारत की पूर्व पॉवरलिफ्टर कविता देवी अब WWE रेसलर बन गई हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी पहली फाइट लड़ी थी। जिसका वीडियो WWE ने रिलीज कर दिया है। ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस फाइट में वे न्यूजीलैंड की रेसलर डकोटा काई को उठाउठाकर फेंकती दिख रही हैं। इस फाइट को लड़ने के लिए 34 साल की कविता सलवार सूट पहनकर रिंग में उतरी थीं और पहले राउंड में दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। हालांकि पहले ही राउंड में कविता हारकर बाहर हो गईं लेकिन इस मुकाबले में उतरकर वे इस रिंग में उतरने वाली पहली भारतीय महिला जरूर बन गईं। इस खबर में dainikbhaskarcom आपको WWE की इसी फाइट के फोटोज दिखा रहा है जो हमने उसके वीडियो से लिए हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें कविता और डकोटा के बीच हुई इस फाइट के फोटोज
स्पोर्ट्स डेस्कश्रीलंका के खिलाफ चौथा वनडे एमएस धोनी के करियर का 300वां मैच रहा। इतने वनडे खेलने वाले वो भारत के 6ठे और दुनिया के 20वें प्लेयर बने। क्रिकेट वर्ल्ड में सबसे ज्यादा वनडे खेलने का रिकॉर्ड सचिन तेंडुलकर के नाम है। उन्होंने 463 मैच खेले हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे पहले 300 वनडे मैच खेलने का रिकॉर्ड किस खिलाड़ी ने बनाया था।DainikBhaskarcomबता रहा है उन 10 प्लेयर्स की लिस्ट जिन्होंने सबसे पहले 300 मैच खेलने का कारनामा किया। इसमें नंबर वन खिलाड़ी का नाम आपको जरूर हैरान कर देगा। आगे की स्लाइड्स में देखें टॉप 10 लिस्ट
स्पोर्ट्स डेस्क क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने हाल ही में कहा है कि लेफ्ट आर्म स्पिनर प्रज्ञान ओझा को आने वाले रणजी सीजन के लिए वे रिलीज नहीं कर रहे हैं। बता दें कि प्रज्ञान ने बंगाल की टीम छोड़कर हैदराबाद टीम से खेलने की इच्छा जताई थी। गांगुली ने कहा कि हमें उनकी सर्विस की जरूरत है और ऐसे में हम उन्हें कैसे छोड़ सकते हैं। ओझा ने 201516 सीजन में बंगाल की टीम को ज्वाइन किया था। ऐसी है फैमिली
प्रज्ञान ओझा का जन्म भुवनेश्वर में महेश्वर ओझा और बिदुलता ओझा के घर हुआ। उनके पिता रिटायर होने से पहले सरकारी कर्मचारी रहे हैं।
13 साल की उम्र में प्रज्ञान का परिवार हैदराबाद चला गया। इसके बाद वे वहीं सेटल हो गए।
16 मई 2010 को उनकी शादी कराबी कैलाश के साथ हुई। जो कि यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद से बायोकैमेस्ट्री में पीएचडी हैं।
स्पोर्ट्स डेस्क हॉकी इंडिया नेभारतीय हॉकी टीम के हेड कोच रोलेंट ऑल्टमेंस को उनके पद से बर्खास्त कर दिया है। इस बात का फैसला हॉकी इंडिया की हाईपरफॉर्मेंस और डेवलपमेंट कमेटी की तीन दिन चली बैठक के खत्म होने के बाद शनिवार को लिया गया। ऑल्टमेंस को पिछले दो सालों के दौरान भारतीय हॉकी टीम की बेहद खराब परफॉर्मेंस देखने के बाद हटाया गया।डेविड जॉन बने अंतरिम कोच
रोलेंट को हटाने के बाद हॉकी इंडिया नेऑस्ट्रेलिया केडेविड जॉन को हॉकी टीम का अंतरिम हेड कोच बनाया है।
डेविड जॉन फिलहाल टीम में हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर का रोल निभा रहे थे। इससे पहले वे टीम इंडिया में एक्सरसाइज फिजियोलॉजिस्ट भी रह चुके हैं।
स्पोर्ट्स डेस्क स्टार अमेरिकी टेनिस प्लेयर सेरेना विलियम्स मां बन गई हैं। उन्होंने शुक्रवार को फ्लोरिडा के पाम बीच स्थित हॉस्पिटल में एक बेटी को जन्म दिया। ये रेडिट के कोफाउंडर एलेक्सिस ओहानियन से उनका पहला बच्चा है। बेटी के जन्म सेपहले सेंट मेरी हॉस्पिटल के पूरे फ्लोर को बंद कर दिया गया था। डिलीवरी के बाद मां और बेटी पूरी तरह स्वस्थ हैं। बेटी का वजन 6 पौंड 13 ओन्स निकला।
लंदन के ओवल मैदान पर काउंटी क्रिकेट चैम्पियनशिप के दौरान एक लोहे का तीर मैदान पर आ गिरा। इसके तुरंत बाद सरे और मिडिलसेक्स के बीच खेले जा रहे मैच को स्थगित कर दिया गया और हथियारबंद सिक्युरिटी गार्ड्स ने स्टेडियम को तुरंत खाली कराते हुए उसकी पूरी तलाशी ली।
पीवी सिंधु यानी की पुसरला वेंकट सिंधु देश की सिल्वर क्वीन बन चुकी हैं। सिंधु ने रियो ओलिंपिक और वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप में भारत को पहली बार सिल्वर मैडल तक पहुंचाया है। सिंधु देश की पहली खिलाड़ी हैं जिन्हें सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स की ब्रैंड एंबेसडर बनाया गया है। लेकिन सिंधु की यह मेहनत एक लंबी कोशिशों का नतीजा है।
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में हुए चौथे वनडे में भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर ने डेब्यू वनडे खेला। इस मैच में उन्होंने 26 रन देकर 1 विकेट लेते हुए करियर की अच्छी शुरुआत की। हालांकि मैच के दौरान उन्हें देखकर क्रिकेट फैन्स नाराज भी हुए और अपनी नाराजगी को उन्होंने सोशल मीडिया पर जाहिर भी किया।
स्पोर्ट्स डेस्क इंडियन क्रिकेटर इशांत शर्मा 29 साल (2 सितंबर 1988) के हो चुके हैं। हाल ही में उनका सिलेक्शन दलीप ट्रॉफी के लिए हुआ। इशांत श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंडियन टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें तीनों टेस्ट में प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला। इस बीच क्रिकेट से दूर होने पर वो फैमिली टाइम एन्जॉय कर रहे थे। इशांत वाइफ प्रतिमा और उनकी बहनों के साथ मालदीव में थे। इसकी कई फोटोज उन्होंन और उनकी फैमिली ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं। बता दें कि इशांत की वाइफ प्रतिमा बास्केटबॉल प्लेयर हैं। प्रतिमा की 4 और बहने भी बास्केटबॉल खेलती हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज
श्रीलंकाई टीम के स्टार बॉलर लसिथ मलिंगा ने जल्द ही रिटायरमेंट लेने का इंडिकेशन दिया है। मलिंगा ने कहा है कि यदि उनकी परफॉर्मेंस में सुधार नहीं होता है तो वे जल्द ही क्रिकेट को अलविदा कहने के बारे में सोच सकते हैं। मलिंगा ने हाल ही में भारत के खिलाफ चौथे वनडे में श्रीलंकाई टीम के कार्यवाहक कप्तान की भूमिका निभाई थी।
स्पोर्ट्स डेस्कश्रीलंका के खिलाफ हुए चौथे वनडे में फास्ट बॉलर शार्दुल ठाकुर ने टीम इंडिया के लिए वनडे डेब्यू किया। इस मैच में वो 10 नंबर लिखी जर्सी पहनकर खेले थे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें क्रिकेट फैन्स के गुस्से का सामना करना पड़ा। दरअसल मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर 10 नंबर की जर्सी पहनकर खेलते थे इसी वजह से फैन्स नहीं चाहते कि इस जर्सी नंबर का इस्तेमाल कोई और क्रिकेटर करे। हर प्लेयर की जर्सी का अलग नंबर
टीम इंडिया में हर क्रिकेटर अपनी पसंद के नंबर वाली जर्सी पहनकर खेलता है। जैसे टीम के कप्तान विराट कोहली 18 नंबर की जर्सी पहनते हैं।
विराट ने अपनी जर्सी के लिए 18 नंबर इसलिए चुना क्योंकि जब उनका सिलेक्शन पहली बार अंडर19 टीम के लिए हुआ था तब उन्हें ये नंबर मिला था और तब से ही उन्होंने इसे अपना फेवरेट नंबर बना लिया।
इस खबर में dainikbhaskarcom आपको इंडियन क्रिकेटर्स के जर्सी नंबर और उसे चुनने की वजह ही बता रहा है।
आगे की स्लाइड्स में देखें टीम इंडिया के बाकी क्रिकेटर्स और उनके जर्सी नंबर
दिल्ली के युवा मुक्केबाज गौरव बिधूड़ी का आईबा वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप के 56 किग्रा वर्ग में शानदार सफर सेमीफाइनल में अमेरिका के ड्यूक रेगान से हारने के बाद थम गया। उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। 24 वर्षीय गौरव ने ट्यूनीशिया के बिलेल एमहम्दी के खिलाफ मुकाबला जीत कर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी और देश के लिए कम से कम ब्रॉन्ज पक्का किया था।
स्पोर्ट्स डेस्क पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ अपने करियर का 300वां वनडे मैच खेला। इस मैच से पहले इंडियन प्लेयर्स ने धोनी का सम्मान करते हुए उन्हें प्लेटिनम बैट का मोमेंटो गिफ्ट किया। इस मौके पर भारतीय कप्तान विराट कोहली काफी इमोशनल नजर आए। उन्होंने धोनी को ये मोमेंटो देने से पहले कहा &lsquoमौजूदा टीम के 90 परसेंट प्लेयर्स ने अपना करियर इन्हीं की कप्तानी में शुरू किया था और उन्हें ये मोमेंटो देना गर्व की बात है। आप हमेशा हमारे कप्तान रहेंगे। इस खबर में dainikbhaskarcom आपको धोनी की कप्तानी में वनडे/टी20 डेब्यू करने वाले क्रिकेटर्स को ही दिखा रहा है। आगे की स्लाइड्स में देखें माही की कप्तानी में डेब्यू करने वाले मौजूदा टीम के बाकी प्लेयर्स
स्पोर्ट्स डेस्कप्रोकब्ड्डी के एक मैच को देखने गुरुवार को पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान उनके साथ बेटी सारा और बेटा अर्जुन भी थी। हालांकि यहां सचिन की वाइफ अंजली नजर नहीं आईं। ये मैच तेलुगू टाइटंस और तमिल थलाईवाजटीम के बीच बीच था जिसमें तेलुगू टाइटंस की 3328 से जीत हुई। सचिन के आते ही मुंबई के लोगों ने किया दूसरी टीम का सपोर्ट
प्रोकबड्डी में दिन का पहला मैच तेलुगू टाइटंस और तमिल थलाईवाज के बीच था। मुंबई में हो रहे इस मैच में फैन्स ने मुंबई (यू मुंबा टीम) से ज्यादा तमिल थलाईवाज टीम को चीयर किया। इसका कारण था स्टेडियम में सचिन तेंडुलकर की मौजूदगी जो इस टीम के कोओनर हैं।
सचिन के बेटे अर्जुन तेंडुलकर भी इस दौरान तमिल टीम की जर्सी में नजर आए। हालांकि मैच में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा।
दिन का अगला मैच यूं मुंबा और जयपुर पिंक पैंथर्स टीम के बीच था जिसमें यू मुंबा ने जीत दर्ज की। जयपुर टीम के ओनर बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन हैं। उन्हें सपोर्ट करने यहां वाइफ ऐश्वर्या और बेटी आराध्या पहुंची थीं।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज
एमएस धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ अपने करियर का 300वां वनडे मैच खेला। इससे पहले इंडियन टीम ने धोनी को चांदी के बैट का मोमेंटो गिफ्ट किया। इस मौके पर कप्तान विराट कोहली इमोशनल नजर आए। विराट ने धोनी को ये मोमेंटो देने से पहले कहा ‘मौजूदा टीम के 90 परसेंट प्लेयर्स ने अपना करियर धोनी की कप्तानी में शुरू किया। ये मोमेंटो देना मेरे लिए गर्व की बात। धोनी हमेशा हमारे कप्तान रहेंगे।