'फिरंगी' का पहला गाना हुआ रिलीज, अलग अंदाज में नजर आए कपिल शर्मा

Words
221
Reading
1 min
9y
Listen to this post
~1 min

नई दिल्ली: कपिल की दूसरी फिल्म 'फिरंगी' का पहला गाना 'ओए फिरंगी' शुक्रवार को लॉन्च किया गया. इस गाने में कपिल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया था, जो लोगों को काफी पसंद आई. इस फिल्म की पृष्टभूमि अंग्रेजी शासन के समय की बताई गई है. खुद कपिल अंग्रेजी शासन के समय के गुलाम के किरदार में दिख रहे है. फिल्म के ट्रेलर में कहानी फ्लेश बैक के रूप में शुरू होते हुए दिखाई गई है. इसमें कपिल एक बच्ची को अंग्रेजों के जमाने की कहानी सुना रहे हैं. जिसमे एक युवक मंगा है, जिसे अंग्रेजों का शासन बुरा नहीं लगता.
24 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म
इस फिल्म में कॉमेडी का सहारा लिया तो गया है, लेकिन कपिल की पिछली फिल्म के मुकाबले इसमें उतनी कॉमेडी नहीं है. कपिल के साथ इसमें दृश्यम में नजर आ चुकीं इशिता दत्ता भी मुख्य भूमिका में हैं. कपिल खुद इस फिल्म के निर्माता हैं. फिल्म का निर्देशन राजीव धींगरा ने किया है. फिल्म 24 नवंबर को रिलीज होगी. हालांकि कपिल के फैंस को लग रहा है, कपिल की फिल्म को कम समय मिलेगा, क्योंकि अगले सप्ताह ही 1 दिसंबर को पद्मावती थियेटर में आ जाएगी. हालांकि ट्विटर पर कपिल के फैंस उनकी इस फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं.

'फिरंगी' का पहला गाना हुआ रिलीज, अलग अंदाज में नजर आए कपिल शर्मा | Ecency