This post is from a low-reputation account and contains an unverified outbound link. Be cautious before clicking external links.

दो राज्यों के चुनाव में बीजेपी को नुकसान पहुंचा सकता है ये विदेशी बवंडर

hariom9785(25)
Published in
#bjp
Words
195
Reading
1 min
Listen
Play
9y

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी पर चुनावी मौसम में आफत आ सकती है। दो राज्यों में चुनावी माहौल के समय भाजपा को इससे नुकसान भी हो सकता है। बता दें कि फिलहाल गुजरात औ हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी है। गुजरात में जहां दिसंबर में चुनाव है वहीं हिमाचल नवंबर में मतदान करेगा। इन सबके बीच कुछ विदेश बवंडर भाजपा की मुसीबत बढ़ा सकते हैं। दरअसल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आ रहा है। बढ़ती कीमतें भाजपा, पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के माथे पर बल ला सकती है। गौरतलब है कि गुजरत में जहां भाजपा को अपनी सत्ता बरकरार रखना चाहती है तो वहीं हिमाचल में वो कांग्रेस से छीनने की पुरजोर कोशिश में लगी है।
ग्राहकों के लिए नुकसानदायक गुरूवार को कच्चे तेल का दाम जहां 56.92 डॉलर प्रति बैरल था, वहीं 56.79 डॉलर प्रति डॉलर बुधवार को था। हालांकि शुक्रवार को किस दाम पर तेल खरीदा गया इसके बारे में सोमवार को ही पता चल सकेगा। तेल कीमतों में यह वृद्धि ग्राहकों के लिए नुकसानदायक है क्योंकि अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में को भी इजाफा तुरंत असर डालता है।

Read more at: https://hindi.oneindia.com/news/india/crude-oil-prices-raising-headache-for-bjp-in-himachal-gujarat-assembly-election-2017/articlecontent-pf100543-429531.html

दो राज्यों के चुनाव में बीजेपी को नुकसान पहुंचा सकता है ये विदेशी ब... | Ecency