Bigg Boss 11: ढिंचैक पूजा के रैप सॉन्ग से सपना का चढ़ा पारा, अर्शी पर किए पर्सनल कॉमेंट

Words
233
Reading
2 min
9y
Listen to this post
~2 min

बिग-बॉस सीजन 11 के एपिसोड 27 में शुक्रवार को ढिंचैक पूजा, आकाश और अर्शी तीनों जेल में काफी मस्ती करते हुए नजर आए। बिग- बॉस ने इन तीनों को जेल में रहने के दौरान लक्जरी बजट से जुड़ा कार्य सौंपा था जिसके तहत आकाश अर्शी और ढिंचैक पूजा को एक रैप बनाना था। रैप दरअसल बनाना पूजा को होता है, वहीं लिरिक्स में आकाश और अर्शी पूजा की मदद कर सकते हैं। इसके बाद घर वालों को लिविंग एरिया में बैठ कर इस गाने को दिखाया जाता है। इस बीच पूजा के इस रैप के चलते सपना काफी गुस्से में आ जाती हैं।
होता कुछ ऐसा है कि सभी घर वालों के ऊपर पूजा कुछ न कुछ लिखती हैं। इसको लेकर हिना और सपना को अपने बारे में लिखी गई लाइनें पसंद नहीं आतीं। इसके बाद हिना और सपना इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने से मना कर देती हैं। पूजा बाद में हिना के कहने पर मनपसंद लाइन रैप में जोड़ देती हैं वहीं सपना अब भी पूजा से उनके लिए इस्तेमाल किए गए शब्दों को लेकर नाराज होती हैं। क्योंकि घर में सब जानते हैं कि इस रैप को लिखने में अर्शी और आकाश ने पूजा की मदद की है। वहीं पूजा इस बात से अंजान है कि कुछ घर सदस्यों को लेकर आकाश अर्शी ने पूजा को नेगेटिव चीजें लिखवाई हैं। इसको लेकर अब सपना काफी गुस्से में आ जाती हैं।

Bigg Boss 11: ढिंचैक पूजा के रैप सॉन्ग से सपना का चढ़ा पारा, अर्शी ... | Ecency