Whatsapp : अब व्हाट्सएप से भी जल्द ही कर सकेंगे पेमेंट

Words
126
Reading
1 min
9y
Listen to this post
~1 min

.
नयी दिल्ली (एजेंसियां): व्हाट्सएप अपनी इंस्टेंट पेमेंट सर्विस शुरू करने की तैयारी में हैं। अब तक आप व्हाट्सएप से सिर्फ चैट या कॉल ही कर रहे हैं, लेकिन जल्द ही इस पर आपको पेमेंट करने की सुविधा भी मिलने वाली है। अब व्हाट्सएप जल्द ही भारत में पेमेंट की सुविधा शुरू करने वाला है, जिसके बाद आप अपने व्हाट्सएप से भी पैसे भेज सकेंगे और पेमेंट कर सकेंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप भारत में यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) के जरिए अगले 6 महीनों के अंदर पेमेंट सर्विस शुरू कर सकता है। एप के जरिए पैसे जल्दी ट्रांसफर किए जा सके इसके लिए वॉट्सएप भारतीय बैंकों से और दूसरे संस्थानों जैसे कि एसबीआई और नैशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन के साथ इसे लेकर चर्चा कर रहा है।