भूपेश की सरकार ने अपना वादा निभाया - किसानो के खातों मे पैसा आना शुरू - HIND TRENDS

Words
187
Reading
1 min
8y
Listen to this post
~1 min

भूपेश बघेल की छत्तीसगढ़ काँग्रेस सरकार के स्थापना के बाद सरकार हाइ अलर्ट मे है , भूपेश की सरकार के 10 दिन पूरे होने से पहले ही राज्य के 3 लाख 57 हजार किसानो का 1248 करोड़ की कर्ज माफी की पहल शुरू हो चुकी है।

प्रथम चरण मे उन कर्जधार किसानो को कर्ज माफी की जा रही है , जिंहोने धान बेचने के साथ लिंकिंग के जरिए ऋण की रकम ली ज्ञी थी।

चुनाव प्रचार के समय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी आमसभा में किसानों से कांग्रेस सरकार के गठन के बाद दस दिनों के भीतर कर्ज माफी का वायदा किया था। लेकिन भूपेश बघेल सरकार ने इससे एक कदम आगे जाते हुए दसवें दिन लिए गए कर्ज को अदा करने वाले किसानों के खातों में रकम वापस कर दी। किसी किसान के खाते में दस हजार तो किसी किसान के खाते में 50 हजार रुपए तक जमा किए गए हैं. यह रकम लिए गए कर्ज के हिसाब से है. भूपेश बघेल ने सरकार के दस दिन पूरे होने पर लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि दस दिन में जो कहा वो किया है.

भूपेश की सरकार ने अपना वादा निभाया - किसानो के खातों मे पैसा आना शु... | Ecency