सदस्यता लक्ष्य प्राप्ति के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने कसी कमर

Words
475
Reading
3 min
Listen
Play
7y

भाजपा सदस्यता अभियान की मुहिम में भाजपा रायपुर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल ने आज महिला मोर्चा की बैठक लेते हुए कहा कि सदस्यता का यह महाभियान पूरे देश में चल रहा है। इसी कड़ी में रायपुर जिले में भी अभियान को गति देने के लिए विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों की भूमिका भी सुनिश्चित की गई है। बीते लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मातृशक्ति का भरपूर आशीर्वाद मिला है, माताओं एवं बहनों ने बड़ी संख्या में घरों से निकल कर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को आशीर्वाद दिया एवं प्रधानमंत्री बनाया। उन्होंने कहा कि पूरे देश की भावना नरेन्द्र मोदी जी के साथ जुड़ गई है। देश के लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रभक्ति की विचारधारा को न केवल स्वीकार किया बल्कि प्रधानमंत्री जी के साथ सीधे जुड़ने के लिए अब लोग बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ना चाहते हैं। हम सब कार्यकर्ताओं को उन लोगों तक पहुंचकर उन्हें भाजपा का सदस्य बनाना हैं। रायपुर की महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने हर लक्ष्य को प्राप्त किया है। रायपुर जिले की महिला मोर्चा को जिले में 15 हजार महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। इससे पहले भी महिला मोर्चा ने इससे कई गुना ज्यादा सदस्य बनाकर पार्टी को मजबूत किया है और यह लक्ष्य बहनें आसानी से पूरा कर लेगी इसका विश्वास है। बैठक को भाजपा नेत्री चन्नी वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि मोर्चा को सदस्यता अभियान में अपनी पूरी शक्ति लगानी है। हम अपना दायित्व किसी और पर सौंपने की न सोचते हुए हर महिला मोर्चा की बहनों को 25 नए सदस्य बनाना अनिवार्य है। जैसा कि पार्टी ने निद्रिष्ट किया है कि 25 सदस्य बनाने पर ही हम पार्टी की सक्रिय सदस्यता प्राप्त कर सकते हैं इसलिए आज से ही हमें इस काम में पूरी लगन के साथ जुट जाना चाहिए। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शैलेन्द्री परगनिहा ने बैठक में उपस्थित बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने हमें जो जवाबदारी दी है हम बूथ लेवल तक जाकर लक्ष्य को प्राप्त अवश्य करेंगे। पार्टी ने महिला मोर्चा पर जो विश्वास व्यक्त किया है मोर्चा उस पर खरा उतरेगी। हमने मोर्चा के मंडल अध्यक्ष और शक्तिकेन्द्र प्रभारियों तक जवाबदारी सुनिश्चित कर दी है। हमने तय किया है कि भले ही पार्टी ने हमें 11 अगस्त तक का समय दिया है परन्तु हम लक्ष्य को समय से पहले पूर्ण कर लेंगे।भाजपा रायपुर जिले के सदस्यता प्रभारी सत्यम दुवा ने महिला मोर्चा के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियों की बैठक में सदस्यता अभियान के तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया। एक-एक बिन्दुवार कार्यकर्ताओं को सदस्यता की प्रक्रिया समझाई और उन्हें सदस्यता अभियान में किसी तरह की तकलीफ आने पर सीधा संपर्क करने को कहा और मोर्चों को लक्ष्य की प्राप्ति की शुभकामनाएं दी। बैठक का संचालन मोर्चे की जिला महामंत्री सुभद्रा तंबोली ने किया। बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री उपस्थित रहे।

Bharat Updates

सदस्यता लक्ष्य प्राप्ति के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने कसी कमर | Ecency