Crypto.com नया क्रिप्टोकरेंसी वीज़ा कार्ड लॉन्च करेगा।

Words
223
Reading
1 min
8y
Listen to this post
~1 min

monaco-crypto-com.pngहांगकांग स्थित मोनाको कंपनी ने हाल ही में कई मिलियन डॉलर का Crypto.com डोमेन नेम खरीदा है और टेकक्रंच पर अपने नए क्रिप्टोकरेंसी सक्षम एमसीओ वीज़ा कार्ड (MCO Visa card) की घोषणा की है।
एमसीओ वीज़ा क्रिप्टो के साथ खरीद सक्षम करता है
ब्लाकचैन -आधारित स्टार्टअप क्रिप्टो डॉट कॉम के सीईओ और सह-संस्थापक क्रिस मर्सज़लेक ने स्विट्जरलैंड के जूग में टेकक्रंच सम्मेलन में अपनी कंपनी के नए एमसीओ वीज़ा कार्ड (MCO Visa card) पर चर्चा की, इस वीजा कार्ड के मदत से यूजर को 40 मिलियन से अधिक स्थानों पर अपनी क्रिप्टोकरेंसी खर्च करने की अनुमति देता है और यूजर को कई बेनिफिट भी मिलेंगे।

क्रिस मर्सज़लेक ने CNN money को दिए हुए इंटरव्यू में कहा की यूजर उनके ऐप को डाउनलोड करके जिसमें क्रिप्टो और फिएट मुद्रा दोनों के लिए वॉलेट शामिल है, वे कहीं भी उनके कार्ड का उपयोग कर सकते है जहा पर वीजा स्वीकार किया जाता है।

सीईओ ने कहा की क्रिप्टो डॉट कॉम का मिशन (CRYPTO.COM) है कि एमसीओ वीजा कार्ड के साथ वे न केवल क्रिप्टोकरेंसी धारकों के लिए उपयोगिता ला रहे हैं बल्कि क्रिप्टोकरेंसी में रुचि रखने वाले बहुत ही आसान तरीके से इसमें प्रवेश कर शकते है।

अभी के लिए, एमसीओ वीजा कार्ड एशिया, यूरोप और अमेरिका में अपना परीक्षण खत्म कर रहा है। इस के बाद इसके आधिकारिक लॉन्च की योजना बनाई गई है।

Crypto.com नया क्रिप्टोकरेंसी वीज़ा कार्ड लॉन्च करेगा। | Ecency