हमे स्टीमिट में ब्लॉग लिखने के साथ और क्या करना चाहिए, जिससे एक तीर और कई जगह निशाना।

Words
581
Reading
3 min
8y
Listen to this post
~4 min

 स्टीमिट के सारो दोस्तों को एक बार फिर से पुष्पेन का नमस्कार।

दोस्तों इस ब्लॉग में मैं अपना कुछ एक्सपेरिंस शेयर करने जा रहा हूँ। यह ब्लॉग आपके लिए महत्पूर्ण हो सकता है, तो हो सके तो पढ़ लीजिये पूरा, शायद आपके कुछ काम आ जाये।

स्टीमिट एक राइटिंग प्लेटफार्म है, जिस पर हमको राइटिंग के पैसे मिलते हैं, यह मुझे बहुत अच्छा लगा क्योंकि, अगर आप एक अच्छे राइटर हैं, तो आपके लिए यहाँ बहुत कुछ है। और जिन लोगो के पास अच्छी राइटिंग स्किल नहीं है, उनको बस थोड़ी सी मेहनत करने की जरुरत है।

सबसे पहले मैं आप सब लोगो से एक रिक्वेस्ट करना चाहूंगा, प्लीज अच्छे ब्लॉग बनाओ एक क्वालिटी कंटेट क्रिएट करो। अगर आप राइटिंग स्किल बना लेते हैं, तो सिर्फ स्टीमिट ही एक ऐसा प्लेटफार्म नहीं जो राइटिंग के लिए आपको पैसे देता है। ऐसे बहुत सारे प्लेटफार्म हैं, जिन से हम काफी अच्छी कमाई कर सकते हैं।

मेरा आईडिया यह है, कि हम स्टीमिट में जितने भी ब्लॉग डालते हैं, उनमे हमे कुछ न कुछ मेहनत तो लगती ही है, और हम सिर्फ उसको स्टीमिट में ही पोस्ट करते हैं।  जिन लोगो के अकॉउंट पुराने य जिन्होंने स्टीमिट में मेहनत की है, वे लोग अच्छे पैसे कमा जाते हैं। लेकिन जो लोग स्टीमिट पर नए हैं, उनको यह पैसे कमाने में काफी टाइम लगता है।
मेने अभी कर के कुछ सोचा और यह महसूस किया कि जब हम स्टीमिट पर कोई ब्लॉग डालते हैं  तो उस पर मेहनत भी करते हैं। और सबसे बड़ी गलती कर देते हैं, उसे सिर्फ स्टीमिट में पोस्ट कर के। आज टाइपिंग के लिए बहुत सारी ऑनलाइन साइट हैं जो हमे अच्छे राइटिंग स्किल के अच्छे पैसे दे रही हैं।

मैं सिर्फ इतना कहना चाहूंगा। जब आप स्टीमिट में कोई अच्छा आर्टिकल लिखते हैं, तो उसे सिर्फ स्टीमिट में पोस्ट न करें, उसे और भी प्लेटफॉर्म में पोस्ट करें।जैसे गूगल का ब्लॉगर।
आप सब लोग जानते हैं, कि गूगल हमें एडसेन्स से पैसे देता हैं। अगर इधर हम स्टीमिट और दूसरी तरफ ब्लॉगर  पर भी अच्छी आर्टिकल देने लगे तो हम काफी अच्छी इनकम बन सकते हैं।

मैं इस बात को ज़ोर देकर कहना चाहूंगा कि स्टीमिट में जो ब्लॉग आप पूरी मेहनत कर के बनाते हैं, उसको सिर्फ  स्टीमिट तक सीमित न रखे।  क्योंकि जो आर्टिकल अच्छा होगा, वो हर जगह चलेगा।  सिर्फ स्तिमित में ही नहीं चलेगा।

मैं कुछ टाइपिंग साइट बताने  जा रहा हूँ, जो आर्टिकल राइटिंग के पैसे देते हैं।  और आप भी उन साइट में जाकर कुछ अच्छी इनकम ले सकते हैं।जैसे : गूगल ब्लॉगर, न्यूज़ डॉग, यूसी न्यूज़। और भी ऐसी साइट होंगी। अगर आप कुछ और भरोसे लायक साइट जानते हैं  तो हमे जरूर कमेंट करे।

आर्टिकल मुझे बेस्ट वे लगा क्योंकि एक बार आर्टिकल लिख लो और हर जगह एक ही आर्टिकल को पोस्ट कर लो। मतलब एक तीर और पता है कितने निशाने। लेकिन एक बात का ध्यान जरूर रखें जो भी आर्टिकल आप लिख रहे हैं, उसको सबसे पहले स्टीमिट में भी पोस्ट करे। क्योंकि अगर आप स्टीमिट से पहले कही और पोस्ट कर देते हैं तो आपको कॉपी राइट का इशू आ सकता है। इसलिए इस बात का जरूर ध्यान रखे जो।

मैंने इसके लिए यूट्यूब पर एक वीडियो भी बनाया है, जिस पर अपनी इसी बात ऑडियो के जरिये बताया है। मैं सिर्फ हम स्टीमिट के प्लेटफार्म में जितने लोग हैं, उन सबको एक साथ ग्रो होते देखना चाहता हूँ।मुझे यूट्यूब पर सपोर्ट न करें।  मेरा मकसद सिर्फ स्टीमिट में  हम सबका एक साथ ग्रो होते देखना चाहता हूँ।

Youtube Link

Steemit Profile Link

https://steemit.com/@pushpen

हमे स्टीमिट में ब्लॉग लिखने के साथ और क्या करना चाहिए, जिससे एक तीर... | Ecency