सूजी का हलवा कैसे बनाएं?

Words
275
Reading
2 min
3y
Listen to this post
~2 min

हेलो दोस्तों स्वागत है आपका मेरे ब्लॉग में, मेरा नाम संजीदा है। दोस्तों मुझे नए-नए खाना बनाने में बहुत मजा आता है। आज मैं फिर एक रेसिपी के साथ आई हूं। दोस्तों यह भारत में बहुत फेमस है और लोग इसको अक्सर सुबह रोटी या पराठा के साथ खाना पसंद करते हैं। दोस्तों इस रेसिपी का नाम है सूजी का हलवा। तो चलिए, शुरू करते हैं। सबसे पहले मैं आपको इसमें क्या क्या लगेगा उसके बारे में बताऊंगी।

images (7).jpeg

Source
सामग्री:-

  • 1 कप सूजी
  • 1 कप चीनी
  • 1 कप घी
  • 2 कप पानी
  • 1/2 कप दूध
  • 1/4 छोटी चम्मच इलायची पाउडर
  • 1/4 कप काजू और बादाम (कटा हुआ)

अब मैं बताऊंगी कि कैसे आप इसको बना सकते हैं, सबसे पहले आप एक कढ़ाई में सूजी को हल्का सा भूनें और जब तक यह सुनहरा नहीं होता भूनते रहें। उसके बाद जब ये सुनहरा हो जाए तो उसमें घी डालें और चीनी भी मिला दें। और जब चीनी अच्छे से मिल जाए तो इस पर पानी डालें और अच्छे से मिलाएं। उसके बाद फिर दूध डालें और चलाते रहें ताकि घोल से बिल्कुल छुटकारा हो जाए। दोस्तों अगर आप चाहते हैं कि हलवा खुशबूदार हो तो आप इसमें इलायची पाउडर डालें और इसको अच्छे से मिला दें। इसके बाद आप अपने हिसाब से इसमें ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छे से मिलाएं। दोस्तों आपका हलवा तैयार है और अब आप इसे प्लेट में निकालें और बर्तन में सजाकर परोसें।

दोस्तों इस मजेदार रेसिपी को बनाकर आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा कर सकते हैं और घर बैठे सूजी के हलवा का मजा ले सकते हैं। मेरा ये ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत शुक्रिया।
संजीदा ✍️

सूजी का हलवा कैसे बनाएं? | Ecency