नोटबंदी का एक साल: 8 नवंबर को सरकार और विपक्ष के बीच होगी 'भिड़ंत'

kapurejay(26)
Published in
#note
Words
125
Reading
1 min
Listen
Play
9y

नई दिल्ली: 8 नवंबर को नोटबंदी का एक साल पूरा होने पर जहां विपक्ष ने काला दिवस मनाने की घोषणा की है, वहीं आज बीजेपी ने ऐलान किया है कि वह इस दिन को 'कालाधन विरोधी दिवस' के रूप में मनाएगी. केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि 8 नवंबर को बीजेपी के नेता देशभर में कालेधन के खिलाफ सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में लोगों को जानकारी देंगे. जेटली ने कहा कि नोटबंदी कालेधन के खिलाफ एक बड़ा अभियान था. इसके जरिये ब्लैक मनी पर आखिरी मौका दिया गया. उन्होंने कहा कि नोटबंदी का एक मकसद 'लेस कैश इकोनॉमी' को बढ़ावा देना भी था. वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि जीएसटी के माध्यम से एक नया दौर चल रहा है

नोटबंदी का एक साल: 8 नवंबर को सरकार और विपक्ष के बीच होगी 'भिड़ंत' | Ecency