Great news

Words
176
Reading
1 min
Listen
Play
9y

बडी राहत~PGT HTET केस नं CWP-15979 -2016 व
सीएम नम्बर 6831 ऑफ सिडब्ल्यूपी-19410-2016

एचटेट-2016 ऑब्जेक्शन मामले में हुई सुनवाई जिसमे सभी एचटेट परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को 5 नंबर देने का आदेश हुआ था,उसका आदेश आज माननीय हाइकोर्ट की साइट पर उपलब्ध हो गया है। हरियाणा सरकार की सभी को इसका लाभ देने की अपील पर माननीय हाईकोर्ट के इस आदेश के माध्यम से सभी एचटेट 2016 कटैगरी 3(पीजीटी) के सभी अभ्यर्थियों को लाभ दे दिया है।

एक ओर जहां सभी अभ्यर्थियों में खुशी का माहौल है वही दूसरी ओर पीजीटी भर्ती को लेट होने के आसार बढ़ गए है।सभी लाभ पाए अभ्यार्थी अब पीजीटी भर्ती में शामिल होने के लिए माननीय हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं ताकि उन्हें भी इस भर्ती में शामिल किया जा सके।

सरकार के तीन साल पूरा होने के कगार पर होने के कारण सरकार सभी को माननीय न्यायालय की कानूनी सलाह पर भर्ती में शामिल कर सकती है।अगर नए अभ्यार्थियों का इसमे शामिल होना सम्भव हुआ तो लगभग 6 माह के लिए भर्ती लेट होने के आसार बढ़ जाएंगे।

Great news | Ecency