सूचनार्थ~ नवंबर में अब शिक्षा बोर्ड ही करवाएगा एचटेट

Words
178
Reading
1 min
9y
Listen to this post
~1 min

हरियाणा पात्रता परीक्षा को लेकर छाए असमंजस के बादल छट गए हैं। शिक्षा बोर्ड प्रशासन की दलीलें कामयाब हो गई हैं और अब कर्मचारी चयन आयोग नहीं, बल्कि शिक्षा बोर्ड ही हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) का संचालन करेगा।

इसके साथ ही बोर्ड प्रशासन ने पूर्व में निर्धारित की गई संभावित समय सारिणी मतलब नवंबर माह में ही एचटेट का आयोजन करवाना तय कर लिया है।

बता दें कि एचटेट को लेकर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग व हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के बीच पिछले करीब छह माह से खींचतान चली आ रही थी। एक बार तो लगभग तय हो गया था कि आने वाला एचटेट शिक्षा बोर्ड की बजाय हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग करेगा। मगर इसी बीच शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने एचटेट चयन आयोग को देने से इन्कार करते हुए प्रदेश सरकार के समक्ष दलील पेश की थी।

आखिरकार सरकार ने बोर्ड अधिकारियों के पक्ष को सहमति दे दी है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह व सचिव अनिल नागर ने कहा कि अब स्पष्ट हो गया है कि एचटेट शिक्षा बोर्ड ही करवाएगा।

सूचनार्थ~ नवंबर में अब शिक्षा बोर्ड ही करवाएगा एचटेट | Ecency