This content got low rating by people.
अब तक आपने पकौड़ों वाली कढ़ी तो खूब बनाई होगी, अब बनाएं यह मसाला कढ़ी. पकवानगली में जानें इसे बनाने का तरीका.
एक नज़र
रेसिपी क्विज़ीन :
इंडियनकितने लोगों के लिए : 2 - 4
समय : 15 से 30
मिनटकैलोरी : 150-200
मील टाइप : वेज, लंच, डिनर
आवश्यक सामग्री
3 कप दही
3 बड़ा चम्मच बेसन
आधा छोटा चम्मच हल्दी
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
पानी जरूरत के अनुसार
1 गाजर (टुकड़ों में कटा हुआ)
150 ग्राम बीन्स (टुकड़ों में कटा हुआ)
1 कप हरी मटर
1 प्याज (टुकड़ों में कटा हुआ)
1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
1 छोटा चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट
1 छोटा चम्मच जीरा
1 छोटा चम्मच राई
1 छोटा चम्मच मेथी दाना
तेल जरूरत के अनुसार
आधा छोटा चम्मच गरम मसाला
विधि
- मसाला कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दही, नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और बेसन को अच्छे से मिक्स कर घोल तैयार कर लें.
- मीडियम आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें. (आमरस की कढ़ी)
- तेल के गर्म होते ही मेथी, जीरा और राई डालकर भूनें. (ऐसे बनेगी कढ़ी ज्यादा टेस्टी)
- जीरे और राई के चटकते ही प्याज डालकर कड़छी से चलाते हुए भूनें और साथ ही आंच धीमी कर दें. (मूंगदाल कढ़ी)
- प्याज के सुनहरा होते ही अदरक-लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट भूनें.
- अब सभी सब्जियां डालकर धीमी आंच में ही पकाएं. (हरी मटर की कढ़ी)
- सब्जियां सॉफ्ट होते ही पैन में दही का घोल डालते हुए लगातार चलाते रहें.
- कढ़ी में उबाल आते ही गरम मसाला मिलाएं और 5 मिनट बाद आंच बंद कर दें. (व्रत में बनाएं मूंगफली की कढ़ी)
- मसाला कढ़ी तैयार है. रोटी, चावल या पराठे के साथ गर्मागर्म सर्व करें.