बेसन की चक्की (Gram flour fudge) Vegan

Words
225
Reading
1 min
7y
Listen to this post
~2 min


बेसन की चक्की (Gram flour fudge) राजस्थान की एक परम्परागत मिठाई है जो अब पूरे देश में लोकप्रिय है।


बेसन की चक्की (Gram flour fudge) बनाने का तरीका

राजस्थान एक सूखा प्रदेश है अत: यहाँ पर कई प्रकार के बेसन से बने व्यंजन बनाये जाते हैं। जैसे बेसन के गट्टे, मिर्ची बड़े, लड्डू , मिठाई आदि।

वैसे तो परम्परागत रूप से इसमें डेयरी उत्पाद जैसे घी, दूध, मावा का प्रयोग किया जाता है लेकिन यहाँ हम इसे बिना डेयरी उत्पाद के वीगन स्वरुप में बनाएंगे।

आवश्यक सामग्री

बेसन - 200 ग्राम

वीगन घी या वनस्पति तेल - 100 ग्राम

शक़्कर - 150 ग्राम

पानी - शक़्कर की आधी मात्रा (75 ग्राम)

इलायची/जायफल/जावत्री का पॉउडर 1/2 छोटा चम्मच

बादाम/पिस्ता - सजाने के लिए

बनाने का तरीका

बेसन और घी को मिला कर धीमी आंच पर 15-20 तक हिलाते हुए सेंके। अच्छा सिका या नहीं उसकी यह निशानी है कि मिश्रण एकदम नरम हो जायेगा और तेल बहार दिखने लगेगा।

शक़्कर और पानी की उचित मात्रा से एक तार की चाशनी बनायें।

सेका हुआ बेसन, इलायची पाउडर और चाशनी को गर्म -गर्म ही अच्छे से मिला लें।

घी लगी हुई ट्रे में जमा कर बादाम/पिस्ता से सजा दें और ठंडा होने पर काट लें।

पूरी रेसिपी विस्तार से इस वीडियो में देखें -

फटाफट नाश्ता: टोफू की मसालेदार स्वादिष्ट भुर्जी



Posted from my blog with SteemPress : https://hamarasansar.com/life/food-and-drink/recipe/how-to-make-gram-flour-fudge-vegan/
बेसन की चक्की (Gram flour fudge) Vegan | Ecency