Best quality fon

Words
210
Reading
1 min
8y
Listen to this post
~1 min

दोस्तो फ्लिपकार्ट ने अब आसुस के नए स्मार्टफोन से पर्दा उठा दिया हैं जिसका पोस्टर कल फ्लिपकार्ट ने जारी किया था। फ्लिपकार्ट ने अब यह बता दिया है यह स्मार्टफोन आसुस ज़ेनफोन 5Z ही है, जो कि एक फ्लैगशिप श्रेणी का स्मार्टफोन और भारत मे यह वन प्लस 6 व हॉनर 10 से टक्कर लेगा।

adf1ed5f6af6ed063202aacdd58e4292.jpg
फ्लिपकार्ट ने अब बताया है कि आसुस ज़ेनफोन 5Z भारत मे 4 जुलाई को दोपहर 12 बजे लांच होगा। आसुस ज़ेनफोन 5Z की कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन की बात करे तो इसमे 6.2 इंच की 18.7:9 रेश्यो वाली फुल HD प्लस नौच डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 4,6 व 8 जीबी रैम वेरिएंट, 64,128 व 256 जीबी स्टोरेज, 12 + 8 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 3300 mAh की बैटरी होगी।

आसुस ज़ेनफोन 5Z की कीमत की बात कर तो इसकी कीमत करीब 25,000 से 38,000 रुपये के बीच होगी। अब देखना होगा 4 जुलाई को आसुस इस स्मार्टफोन को किन शानदार फ़ीचर्स व किस कीमत पर लांच करता है।

दोस्तो आपको आसुस ज़ेनफोन 5Z कैसा लगा, नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

दोस्तो आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो इस पोस्ट को लाइक करे, शेयर करे और ऐसी ताजा जानकारी सबसे पहले पाने के लिए मुझे फॉलो जरूर करें, धन्यवाद।

Best quality fon | Ecency