36 घंटो के लिए जाम हुआ ट्रकों का पहिया

Words
132
Reading
1 min
9y
Listen to this post
~1 min

जीएसटी व डीज़ल की कीमतों में बढ़ोतरी तथा सड़कों पर फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ ट्रक ऑपरेटरों ने सोमवार को दो-दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल शुरू कर दी। यह हड़ताल ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) ने किया है। इससे देश में रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की दिक्कत बढ़ सकती है।

ट्रक मालिक तथा आपरेटरों की मांग है कि डीज़ल को भी जीएसटी के दायरे में लाया जाए। सोमवार सुबह 8 बजे से लेकर अगले 36 घंटे तक इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है।

एआईएमटीसी के अध्यक्ष एसके मित्तल का कहना है कि ट्रांसपोर्टरों ने सरकारी अधिकारियों के असंवेदनशील तथा क्रूर रवैये, जीएसटी, डीज़ल की कीमतों में बढ़ोतरी तथा सड़कों पर फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रतीकात्मक रूप से 9 तथा 10 अक्टूबर को 'चक्का जाम' कर विरोध जताने का फैसला किया है।

36 घंटो के लिए जाम हुआ ट्रकों का पहिया | Ecency