लॉन्च के बाद 22 दिनों में इस स्मार्टफोन के बिके 10 लाख यूनिट्स

Words
322
Reading
2 min
8y
Listen to this post
~2 min

OnePlus को अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 6 के लिए काफी बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है. इस स्मार्टफोन ने कंपनी को 24 घंटे के भीतर 100 करोड़ रुपये कमा कर दिए थे. अब कंपनी ने जानकारी दी है कि दुनियाभर में अब तक इस स्मार्टफोन के 10 लाख से भी ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है. खास बात ये है कि ये आंकड़ा इस स्मार्टफोन ने लॉन्च के बाद महज 22 दिनों में ही छू लिया है.

कंपनी ने साथ ही OnePlus 6 को अपनी 2013 में हुई शुरुआत के बाद से सबसे तेजी से बिकने वाला स्मार्टफोन बताया है. OnePlus 6 से पहले OnePlus 5T कंपनी का सबसे तेजी से बिकने वाला स्मार्टफोन था.

OnePlus 6 के स्पेसिफिकेशन्स

इस नए स्मार्टफोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ और 19:9 रेश्यो स्क्रीन के साथ 6.28 इंच फुल-HD+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है. इस स्मार्टफोन को 6GB/8GB रैम और 64GB/ 128GB स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है. OnePlus का ये लेटेस्ट स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो बेस्ड OxygenOS 5.1 पर चलता है.

इस स्मार्टफोन में Adreno 630 GPU के साथ 2.8GHz की स्पीड वाला क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर दिया गया है. इस स्मार्टफोन की में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3,300mAh की बैटरी दी गई है.

कैमरे के सेक्शन की बात करें तो इसके रियर में सोनी IMX519 सेंसर के साथ 20 मेगापिक्सल और 16 मेगापिक्सल के दो कैमरे मौजूद हैं. इनमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन और इलेट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन दोनों ही मौजूद है. इसके रियर कैमरे के साथ डुअल-LED फ्लैश भी दिया गया है. वहीं इसके फ्रंट में f/2.0 अपर्चर और EIS के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है

इस स्मार्टफोन में फेस अनलॉक के साथ सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac (डुअल-बैंड, 2.4GHz और 5GHz) 2x2 MIMO के साथ, Bluetooth v5.0, NFC, GPS/ A-GPS, USB Type-C (v2.0) और एक 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट मौजूद है.