Greetings lovely members of the community. I hope you all are doing great and enjoying quality time with your loved ones.
समुदाय के प्यारे सदस्यों को नमस्कार। मुझे आशा है कि आप सभी अच्छे होंगे और अपने प्रियजनों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय का आनंद ले रहे है।
I was out for a walk when I looked through the trees and saw this. For a second, I genuinely thought it looked like a painting.
मैं टहलने निकली थी, तभी पेड़ों के बीच से मेरी नज़र इस नज़ारे पर पड़ी। एक पल के लिए सच में लगा जैसे किसी खूबसूरत पेंटिंग को देख रही हूँ।
It had rained not long before, so everything felt fresh. The forest was dark and rich with shades of green, while the hills in the distance had caught the sunlight. They looked completely different from everything around them, almost glowing against the cloudy sky. It was such a simple thing, but it completely changed the scene.
कुछ ही देर पहले बारिश हुई थी, इसलिए हर चीज़ एकदम ताज़ा और धुली-धुली सी लग रही थी। जंगल गहरे हरे रंगों में डूबा हुआ था, लेकिन दूर की पहाड़ियों पर धूप पड़ रही थी। बादलों से घिरे आसमान के बीच वे पहाड़ियाँ ऐसे चमक रही थीं जैसे उन पर किसी ने अलग से रोशनी डाल दी हो। बस धूप का इतना-सा फर्क था, लेकिन उसी ने पूरे नज़ारे को बिल्कुल बदल दिया था।
What made it even more beautiful was the way the trees surrounded the view. Their branches curved across the sky as if they were framing the hills on purpose. Instead of seeing everything at once, I was looking at the mountains through a natural window.
इस नज़ारे को और भी खूबसूरत बना रही थी पेड़ों की वह घेराबंदी। उनकी शाखाएँ आसमान में इस तरह फैली हुई थीं, मानो उन्होंने दूर की पहाड़ियों के लिए एक प्राकृतिक फ्रेम बना दिया हो। पूरा दृश्य एक साथ नज़र आने के बजाय, मैं उन पहाड़ियों को पेड़ों के बीच बनी एक प्राकृतिक खिड़की से देख रही थी।
I took a photo because I wanted to remember it, but the truth is, standing there felt far more beautiful than any picture could ever capture.
मैंने इस पल को याद रखने के लिए एक तस्वीर तो खींच ली, लेकिन सच तो यह है कि वहाँ खड़े होकर उसे महसूस करना किसी भी तस्वीर से कहीं ज़्यादा खूबसूरत था।
That's all for today folks. Happy snapping. 💜💙
Thankyou for visiting 🌸
आज के लिए बस इतना ही दोस्तों। तस्वीरें लेने का आनंद लें। 💜💙 आने के लिए धन्यवाद 🌸