Jeeni Dosa is a street food recipe from Mumbai. It is made with cheese, sauce, spices and vegetable stuffing. Jeeni means small in Gujarati, which means a small dosa which is full of taste.
Ingredients:-
Now take a non stick pan and heat it on medium flame Then after it gets heated, put some drops of water on it and wipe it with a cloth. Now take one tablespoon of dosa batter and spread it slowly on the pan.
Then add butter
Add one spoon of Schezwan sauce
Put the prepared stuffing on it
Spread it on the whole dosa
Put paneer on it
Then add cheese and cook for some time
After that add coriander leaves
Until the dosa becomes crispy and the cheese melts completely, now cut the dosa with the help of a pizza cutter Cut it
and make a roll
Eat it hot with coconut chutney and sambhar.
TRANSLATION
जीनी डोसा मुंबई की स्ट्रीट फूड की रेसिपी है यह चीज़ , सॉस मसाले और सब्ज़ियो की स्टफिंग के साथ बनाया जाता है जीनी का मतलब गुजराती में छोटा होता है यानी छोटा सा डोसा जो टेस्ट से भरा होता है
सामग्री:-
१) डोसा बैटर
२) बटर
३) ओनियन बारीक कटा हुआ
४) टमाटर बारीक कटा हुआ
५) शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
६) पता गोभी बारीक कटी हुई
७) सेज़वान सॉस
८) टमाटो सॉस
९) पाव भाजी मसाला
१०) चाट मसाला
११) चीज
१२) हरा धनिया
१३) पनीर
१४) लाल मिर्च पाउडर
मेथड :-
सबसे पहले सारी सब्ज़ियों को ( टमाटर, शिमला मिर्च, ओनियन, पता गोभी) को बारीक काट लेंगे
अब एक पेन मैं थोड़ा सा बटर और थोड़ा सा ऑयल डालकर
गर्म करके उसमें सारी सब्जियां डालकर
उसके ऊपर सेज़वान सॉस,
टमाटर सॉस,
लाल मिर्च, पावभाजी मसाला, चाट मसाला,
धनिया पत्ती
डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके पकाएँगे
फिर मैशर से सारी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लेंगे
इसे अब ठंडा होने के लिए रख देंगे
अब एक नान स्टिक तवा लेकर उसे मिडियम आंच पर गर्म कर लेंगे फिर गर्म होने के बाद उस पर पानी की कुछ बूंदे डालकर कपड़े से पोछ लेंगे अब डोसा बैटर में से एक बड़ा चम्मच बैटर ले कर तवे पर धीरे - धीरे फैलाएँगे
फिर बटर डाले
एक चम्मच सेज़वान सॉस डाले
उस पर तैयार की हुई स्टफिंग डाल कर
पूरे डोसे पर फैला देंगे
इसके ऊपर पनीर डाले
फिर चीज़ डाल कर कुछ देर पकाएँगे
उसके बाद धनिया लीफ़ डाल देंगे
जब तक डोसा कुरकुरा नहीं हो जाता है और चीज़ पूरा पिघल जाए अब डोसे को पिज़्ज़ा कटर की सहायता से काट
कर रोल बना लेंगे
इसे कोकोनट चटनी और सांभर के साथ गरमागरम खाए और खाइये