चैंपकैश के एमडी की डेंगू से मौत

Words
178
Reading
1 min
9y
Listen to this post
~1 min

देश की जानी मानी मोबाइल ऐप चैंपकैश बनाने वाले करनाल के 31 वर्षीय महेश वर्मा की बुधवार रात संदिग्ध डेंगू से मौत हो गई। महेश 40 दिन से डेंगू से पीड़ित थे। दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती थे। कुछ दिन करनाल के अमृतधारा अस्पताल में भर्ती रहने के बाद महेश को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद वह दिल्ली के मैक्स अस्पताल में शिफ्ट कर दिए गए जहां उन्होंने बीती रात दम तोड़ दिया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने मौत के कारणों की जांच की बात कही है।

उन्होंने 1 मई 2015 चैंपकैश के नाम से कंपनी खोली। जिसमें 2017 तक करीब 1.75 करोड़ लोग जुड़े। चैंपकैश परिवार के मुताबिक महेश वर्मा देश के पहले ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने फ्री मे एमएलएम करना सिखाया। 1.75 करोड़ लोगों को फ्री में रोजगार दिया। बता दें कि करनाल के सेक्टर-14 के रहने वाले महेश वर्मा चैंपकैश नेटवर्क के एमडी थे। साथ ही इसी कंपनी द्वारा बनाई गई एप, चैंपकैश- डिजिटल इंडियो एप को गूगल प्ले स्टोर से दस लाख बार डाउनलोड किया जा चुका है।

चैंपकैश के एमडी की डेंगू से मौत | Ecency