Tomatoes have become very expensive in India for two months, if you do not go to buy vegetables, you will not feel my pain.
But for two months in the Indian market, tomatoes have been such a piece of news that it is being published on the front page. And I have heard that some people have become very rich by selling tomatoes. By the way, some people became rich by selling lemons a few months ago and also became quite memes.
When these tomatoes were on the verge of becoming expensive, I planted a tomato plant on my balcony, thinking that tomatoes would be expensive, but because when tomatoes come, they will be eaten. The day tomatoes became expensive, I sat and looked at my tomato plant for an hour, why the tomatoes did not grow. But at the same time I came to know that there are many small beautiful yellow colored flowers in the tomato plant. There was a lot of happiness and a little pride too, after all I was going to be rich. I immediately noticed the tomato plant on the same day. But it is a matter of regret that only four green tomatoes grew in so many yellow flowers. It is not a big thing. From that day I count these tomatoes daily so that even one does not fall short.
Since the day my neighbors have been eyeing tomatoes, security guards and CCTV cameras have been installed at the gate. And nowadays even the neighbors have stopped picking up the phone, don't know when they will ask me for my precious thing. After all, richness is also a status. After all, I also want to become rich by selling tomatoes.
Disclaimer- All the photos are clicked on my phone One Plus Nord and used google translation for the blog.
बहुत ही महंगे हो रखे है टमाटर इंडिया में दो महीने से, अगर आप सब्ज़ी खरीदने नहीं जाते तो आपको मेरे दर्द का एहसास नहीं होगा. लेकिन इंडियन मार्किट में दो महीने से टमाटर एक ऐसी खबर है जो फ्रंट पेज छप रही है. और मेने सुना है कुछ लोग काफी अमीर हो चुके है टमाटर बेचकर। वैसे कुछ लोग कुछ महीने पहले नीम्बू बेचकर भी अमीर हुए और काफी मीम भी बने. जब यह टमाटर महंगे होने की कगार पर थे, तभी एक टमाटर का प्लांट मेने अपनी बालकनी में लगाया था , यह सोचकर टमाटर महंगे होंगे बल्कि इसलिए कि टमाटर आएगा तो खाया जायेगा. जिस दिन टमाटर महंगा हुआ था मैंने अपने टमाटर के पौधे को एक घंटा तक बैठकर निहारा था टमाटर क्यों नहीं लगे. लेकिन उसी भी मुझे पता चला कि टमाटर के पौधे में छोटे छोटे सुन्दर सुन्दर पीले रंग के फूल आये हुए है बहुत सारे. बहुत ही ख़ुशी और थोड़ा घमंड भी हुआ था, आखिर मैं अमीर होने वाली थी. मैंने उसी दिन तुरंत टमाटर के पौधे की नज़र उतारी। मगर अफ़सोस की बात कि इतने सारे पीले फूलो में सिर्फ चार हरे रंग के टमाटर ही उगे. चलो कोई बात नहीं. उस दिन से रोज़ में यह टमाटर गिनती हूँ की कही एक भी कम न हो जाये. जिस दिन से मेरे पड़ोसियों की नज़र टमाटर पर पडी है उस दिन से गेट में सिक्योरिटी गार्ड और सी सी टी वी कैमरा लगा दिया है। और आजकल पड़ोसियों का फ़ोन भी उठाना बंद कर दिया है न जाने कब मुझसे मेरी अनमोल चीज़ मांग ले। आखिर अमीरी भी तो कोई स्टेटस होता है। आखिर मुझे भी अमीर होना है टमाटर बेचकर।