बॉक्सिंग ई टेस्ट क्या होता है . . . ? बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के बारे में हम सबने सुना है , लेकिन इसके इतिहास के बारे में कम ही लोग जानते हैं । दरअसल यह परंपरा शुरू हुई थी वर्ष 1950 से , और तब से अमूमन हर साल ऑस्ट्रेलिया 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर एक टेस्ट मैच जरूर खेलता है । बॉक्सिंग डे , क्रिसमस के बाद दिन होता है , और दुनियाभर में यह ईसाइयों के लिए छुट्टी और जश्न का दिन होता है । कोलकाता क्रिकेट के शौकीनों के लिए टेस्ट मैच से बेहतर मनोरंजन क्या हो सकता । पूरे पांच दिन क्रिकेट का मजा छठे दिन साल को आखिरी सलाम और सातवें दिन नए साल का स्वागत - सात दिन का एक शानदार हॉलिडे पैकेज . . . । हर चार साल में बॉक्सिंग डे टेस्ट ऐशेज सीरीज का हिस्सा होता है , यानि मेहमान टीम कंगारुओं की परंपरागत प्रतिद्वन्द्वी इंग्लैंड की टीम होती है , और इस बार । बॉक्सिंग डे टेस्ट की मेहमान टीम भारत है । वैसे , अब दक्षिण अफ्रीका के डरबन के । किंग्समीड स्टेडियम में भी बॉक्सिंग डे टेस्ट खेला जाने लगा है
Photo credit by ; google.com