कोलकाता - हैदराबाद भिडंत में विदेशी खिलाड़ियों पर निगाहें ।

Words
156
Reading
1 min
8y
Listen to this post
~1 min

images (5).jpeg
कोलकाता - कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रविवार को यहां ईडन गार्डन में होने वाले मुकाबले में दोनों टीमों की जीत का दारोमदार उनके विदेशी खिलाडियों पर निर्भर करेगा । दो बार आइपीएल विजेता रह चुकी कोलकाता ने 2019 सत्र के लिए अपने कोर ग्रुप को लगभग बरकरार रखा है और टीम की उम्मीदों का दारोमदार वेस्ट इंडीज के धुरंधर सुनील नारायण पर रहेगा जो न केवल ओपनिंग में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हैं बल्कि अपनी गेंदों से बल्लेबाजों को भी छकाते हैं । नारायण का साथ देने के लिए | भारतीय चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप | यादव मौजूद रहेंगे । कोलकाता के | तेज गेंदबाजी को न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लोकी फग्र्युसन और वेस्ट इंडीज के आंद्रे रसेल मजबूती देंगे । मेजबान टीम के पास बल्लेबाजी में रोबिन उथप्पा , क्रिस लिन और कप्तान दिनेश कार्तिक मौजूद हैं । वहीं दूसरी तरफ हैदराबाद का हौसला ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक ओपनर डेविड वॉर्नर की वापसी से मजबूत हो गया है images (6).jpeg

कोलकाता - हैदराबाद भिडंत में विदेशी खिलाड़ियों पर निगाहें । | Ecency