Aadhar

Words
247
Reading
2 min
9y
Listen to this post
~2 min

इन दिनों सभी आधार यूजर को बैंक से मैसेज और कॉल किया जा रहा है कि आपका आधार नंबर बैंक अकाउंट से लिंक कराएं। लेकिन यूजर्स को ये पता नहीं है कि उनका आधार नंबर बैंक से लिंक है या नहीं। यहां हम आपको ऐसा सीक्रेट कोड बता रहे हैं जिससे आप ये पता कर सकते हैं कि आपका आधार नंबर बैंक से लिंक है या नहीं। इस कोड को आपको अपने फोन में डायल करना है और आपकी मोबाइल स्क्रीन पर बैंक और आधार से जुड़ी सारी जानकारी आ जाएगी। इस कोड को यूज करना बेहद आसान है।

आपको बता दें सरकार ने मोबाइल नंबर को आधार नंबर से लिंक कराने की प्रॉसेस को ऑनलाइन कर दिया है। 1 दिसंबर से यूजर्स घर बैठे ही नंबर को लिंक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधार सेंटर या टेलिकॉम कंपनियों के चक्कर नहीं काटना पड़ेंगे। 8 फरवरी नंबर को आधार नंबर से लिंक कराने की आखिरी डेट है। इसके बाद जो नंबर लिंक नहीं उन्हें डिएक्टिव कर दिया जाएगा।
4d08e5c83fb77b38f78f36961b26e642.png

Step 1
मोबाइल से 9999# कोड डायल करें। ये कोड उसी मोबाइल नंबर से लगाएं जो आपके आधार कार्ड में रजिस्टर हो।!

Step 2
स्क्रीन पर एक मैसेज आएगा। उसमें पूछा जाएगा कि आप क्या जानना चाहते हैं। 1 नंबर लिखकर सेंड कर दें। अब 12 डिजिट का आधार नंबर डालकर सेंड पर टैप करें।96549851b3f0fad6e09a57fada5dbc84.png

Step 3
आपका नंबर बैंक से लिंक या नहीं इसकी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी। लास्ट अपडेट की डेट भी यहां दिखाई देगी।9e03e0a006b7223e6311b63bb236c0b6.png

Aadhar | Ecency