Diary Entry on Inspiration (डायरी लेखन in HINDI)

Words
193
Reading
1 min
6y
Listen to this post
~1 min

डायरी लेखन

ग्रेटर नॉएडा
सोमवार
१८/१/२०२१
प्रिय डायरी,
डिअर डायरी, आज २ महीने हो चुके है जब से लोकदौन शुरू हुआ था | लोकदौन के दौरान मैंने अक्सर अपना वक्त इंटरनेट पर बिताया | मेरे समय का ९०% नेटफ्लिक्स,इंस्टाग्राम या यूट्यूब में बर्बाद होता था लेकिन कभी-कभी मुझे कुछ नयी जानकारी मिलती थी | ऐसे ही एक दिन मैं अपने इंस्टाग्राम पर स्क्रॉल कर रहा था और एलोन मुश्क का वीडियो मिला | एलोन मुश्क दुनिया का सबसे अमीर इन्सान है, टेस्ला और स्पेस X का मालिक है और इस सदी के अभिनव दूरदर्शी में से एक है | इस वीडियो मैं एलोन मुश्क का साक्षात्कार चल रहा था | साक्षात्कारकर्ता ने पूछताछ की और एलोन से पूछा अपने मुश्किल समय के बारे में | एलोन ने कहा की २००८ में वह दिवालिया होने वाला था और उसके पास सिर्फ ४० मिलियन डॉलर्स बचे थे | उसके पास दो रास्ते थे , या तो वह अपना सारा पैसा टेस्ला में निवेश करदे या स्पेस X में | लेकिन एलोन ने दोनों कंपनी के बीच पैसा बाँट दिया और कुछ ही दिनों बाद NASA ने स्पेस X के साथ सौदा किया जिसमे स्पेस X को १.३ बिलियन डॉलर्स मिले | यह सुन कर मैं चौक गया, एलोन मुश्क हर इच्छुक विचारधारा पर इतना विश्वास था की वह अपना सब कुछ दाव पर लगाने के लिए तैयार थे | एलोन मुश्क हर इच्छुक व्यापारी के लिए मिसाल है | इस साल एलोन मुश्क ने बहुत तरक्की की है और इस वजह से मैं प्रभावित होगया | एलोन मुश्क की ज़िन्दगी के कुछ किससे मुझे ये लगा की अगर तुम मेहनत करो और शिद्दत से अपने काम में विश्वास रखो तो तुम्हे अपनी मेहनत का फल ज़रूर मिलेगा | एलोन ने ऐसी इंडस्ट्रीज में व्यापार शुरू किया था जिसको सब बेकार मानते थे लेकिन सबकी बुरी कामनाओ के बावजूद मुश्क ने दो सफल व्यापर खड़े किये | एलोन मुश्क करीब ५० साल का है लेकिन तभ भी वह आज की युवा से अधिक आधुनिक है | इससे पता चलता है की कभी-कभी एक इंसान ज़माने से आगे निकल जाता है | यही सोच हर युवा को रखना चाहिए क्योंकि यह विचारधारा मनुष्य को प्रगति के अगले पायदान तक लेजाने में मदत करेगी | यही सोच मैं रखना चाहता हु |

एकांश त्यागी

Diary Entry on Inspiration (डायरी लेखन in HINDI) | Ecency