Homemade chicken biryani

rehanji50(72)
Published in
#food
Words
329
Reading
2 min
Listen
Play
7y


4 दिन पहले आप को मैंने चिकन बिरयानी खिलाई थी फिर 2 दिन पहले मैंने आप को मटन बिरयानी खिलाई थी और कल मटन की सब्जी खिलाई और आज मैं आप लोगो के लिए चिकन बिरयानी लेके आया हूँ।  आज घर में बिरयानी बनी थी तो सोचा आप लोगो को भी खिला दू।  वरना कही आप बुरा ना मान जाए इसलिए आप को खिला रहा हूँ।  

बिरयानी मुझे बहुत पसंद है भाई लोग और आप तो ये जानते ही है तभी मेरे ज्यादातर पोस्ट बिरयानी के ही होते है।  बहुत खाता हूँ यार बिरयानी मैं और अगर कोई मुझे रोज का तीनो टाइम बिरयानी ही दे भाई तो मैं बुरा नहीं मानूंगा मैं तीनो टाइम बिरयानी खालूंगा मुझे कोई दिक्कत नहीं है वैसे भी मैं खाने में एक दम एक्सपर्ट हूँ और आप लोग इस बात को जानते ही है और नहीं जानते है तो फिर मेरे साथ बने रहिये एक दिन आप भी सब कुछ जान जाएंगे  क्यों भाई लोग समझ गए न आप सभी लोग।  

देखो भाई लोग मेरा फंडा एक दम सिंपल है मरने के बाद सब कुछ यही रह जाना है इसलिए जो है यही खा पी कर के ख़तम कर दो बचा के रखने से कोई फायदा नहीं है।  वैसे भी जिंदगी बहुत छोटी है मस्त खाओ और मस्त रहो जैसे मैं रहता हूँ।  टेंशन नहीं लेने का भाई लोग और टेंशन लेने से कोई फायदा भी नहीं है इसलिए खा के मस्त रहना चाहिए और जो होगा देखा जाएगा बस बस यही सोचिये।  

टेंशन तो मुझे भी बहुत रहती है सोचा था स्टीम का रेट बढ़ेगा तो जिंदगी मस्त हो जायेगी लेकिन यार क्या बताऊ मैं आप सभी लोगो को आप खुद देख ही रहे हो आप से कुछ भी छिपा हुआ नहीं है।  स्टीम ने हालत ख़राब कर दी है खैर मेरे प्यारे प्यारे भाइयो और मेरी प्यारी प्यारी बहनो आप लोग अपना ठीक से ख्याल रखना और मस्त खाते पीते रहना बाकी ऊपर वाले पर छोड़ देना।  

Homemade chicken biryani | Ecency