bitcoin accepted here

Words
96
Reading
1 min
Listen
Play
8y

भारतीय रिजर्व बैंक के लोगों को डिजिटल मुद्रा बिटकॉइन के उपयोग को लेकर सचेत किए जाने के बावजूद रोजाना 2,500 से ज्यादा उपयोक्ता इसमें निवेश कर रहे हैं. एक घरेलू बिटकॉइन एक्सचेंज के अनुसार इसे डाउनलोड करने वालों की संख्या पांच लाख तक पहुंच गई है.

एप आधारित बिटकॉइन एक्सचेंज जेबपे ने बयान में कहा कि एंड्राइड मंच पर उसके डाउनलोड की संख्या पांच लाख से उपर पहुंच गई है और इसमें हर दिन 2,500 से ज्यादा इजाफा हो रहा है. कंपनी ने कहा कि यह लोगों के बीच बिटकॉइन की अधिक स्वीकार्यता को दर्शाता है.

bitcoin_main_1495093946_618x347.jpeg