आज का विचार :15/07/2017

mybrp(38)
Published in
#thought
Words
169
Reading
1 min
9y
Listen to this post
~1 min

जीवन की शब्दकोष से अगर सिर्फ सफलता और असफलता को हटा दिया जाये तो जीवन की दशा और दिशा दोनों बदली जा सकती है ।
क्योकि ये दोनों ही हमारे मन और मस्तिष्क की कल्पना है।
जिस तरह अच्छा समय और बुरा समय नहीं होता क्योंकि समय वही रहता है सिर्फ हमारे मन और मस्तिष्क की कल्पना उसे अच्छा और बुरा बना देते है ।
एक प्रयास करे-
एक दिन आप सफल और असफल होने के लिए न जियें, बल्कि सिर्फ और सिर्फ जीने के लिय जियें ,आप महसूस करेंगे की मजा आ गया ।।

इस अवस्था का एक उदहारण भी देना चाहूंगा वरना कुछ लोग समझ नहीं पाएंगे कि सिर्फ जीने के लिय कैसे जिया जाए।खाओ पीओ और आराम करो।।
मैं आप सबसे बोलना चाहूंगा आराम मृत्यु है और काम जीवन ।
तो सिर्फ जीने के लिया जीने का एक उदहारण है किसी भी जरूरतमंद का बिना किसी आकांशा के मदद करना ।
जीने का मतलब ही काम /श्रम है ।।।

जीते रहें ,जीवन एक उत्सव है ।।

आज का विचार :15/07/2017 | Ecency