News

Words
328
Reading
2 min
Listen
Play
9y

मेवात विकास बोर्ड की बैठक माननीय मुख्यमंत्री महोदय की अध्यक्षता में हुईें,
जिसमें अनेक मंत्रीगण और सरकार के सभी वरिष्ठतम प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहेे, उसमें "सक्षम युवा योजना" में मेवात को जल्दी ही विशेष छूट देने का ऐलान हुआ , जिससे कि मेवात के बेरोजगार नौजवानों को विशेष रूप से फायदा होगा।
क्या है सक्षम योजना : कोई भी बेरोजगार नवयुवक इस योजना के तहत 9,000 रुपये एक माह में 100 घंटे सरकारी ऑफिस में बिताकर कमा सकता है।
योग्यता: हरियाणा के किसी कालेज या विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर ( PG) या स्नातक (Science or Commerce) होनी आवश्यक है।
इसके लिए रोजगार विभाग की वेबसाइट/पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होता है।
उपायुक्त नूह द्वारा मुख्यमंत्री से खास आग्रह पर मेवात के लिए विशेष प्रावधान:-
1- "जन सेवा सर्वे" हेतु 700 सक्षम युवा चाहिए जिनको ज़िला प्रशासन महीने में 200 घंटे काम के बदले 15,000 रुपये देगा।
2- मेवात में स्नातकोत्तर या Science/Commerce स्नातक बेरोजगार मिलते ही नहीं हैं । बाकी जिलों में तो इनकी भरमार है इसलिये मेवात हेतु Arts स्नातक यानि सिम्पल B.A. को भी "सक्षम युवा" में पंजीकरण करने हेतु आदेश दिए गए है ।
3- पहले इस योजना में सिर्फ हरियाणा के शिक्षण संस्थानों से Pass Out को ही पंजीकृत कराने का प्रावधान था, जबकि मेवात से अधिकतर बच्चे U.P. और Delhi से Pass Out है अब हरियाणा से बाहर से Pass Out बच्चे भी रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे ।
आप सभी से अनुरोध है कि इस संबंध में जिला रोजगार अधिकारी श्री रणजीत रावत 07988556741 से सम्पर्क बनाएं रखें और वेवसाइट/पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य कराएं ।
जिला प्रशासन को लगभग 1000 सक्षम युवाओं की आवश्यकता है,जबकि JBT की आवश्यकता अलग से है,अभी तक महज 55 को ही अब तक इसका फायदा मिला है, प्रचार-प्रसार में कमी की वजह सेे इतना कम रजिस्ट्रेशन हुआ है।
इसलिए सभी साथियो ने निवेदन है कि इस पोस्ट को इतना शेयर करे ताकि हर सक्षम युवक ओर युवती तक ये मैसेज पहुच जाए।
उपायुक्त नूह के आधार पर लिखित द्वारा,

News | Ecency