Pro Kabaddi: बंगाल को हराकर पटना फाइनल में, अब गुजरात से होगा सामना

metsanju(25)
Published in
#pro
Words
415
Reading
2 min
9y
Listen to this post
~3 min


पटना पाइरेट्स ने गुरुवार को प्रो कबड्डी लीग के सीजन-5 में क्वालीफायर-2 में बंगाल वॉरियर्स को हरा दिया है। इससे पटना लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंची।

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए मैच में पटना ने कप्तान प्रदीप नरवाल के बेहतरीन प्रदर्शन की मदद से बंगाल को 47-44 से मात दी। फाइनल में पटना का सामना लीग की नई टीम गुजरात फॉच्यूर्नजाएंट्स से होगा। उसने क्वालीफायर में बंगाल को ही हराकर सीधे फाइनल में जगह बनायी।
प्रदीप ने 23 अंक जुटाए। उन्होंने अकेले अपने दम पर बंगाल को पूरे मैच में दबा कर रखा। शुरुआत से ही पीछे चल रही बंगाल ने अंतिम पांच मिनट में अच्छी वापसी की लेकिन वह जीत हासिल नहीं कर सकी।

पटना ने पहले मिनट में 4-1 की बढ़त ले ली थी। दूसरे मिनट में प्रदीप ने स्कोर 9-1 कर दिया। यहां से बंगाल पर दबाव बन गया। उसने अंकों के अंतर को कम करने की कोशिशें तो बहुत की, लेकिन प्रदीप के सामने उनकी कोशिश नाकाम रही। पटना ने पहले हाफ का अंत 21-12 के स्कोर के साथ किया।

दूसरे हाफ में बंगाल ने बेहतर खेल दिखाया। उसने दूसरे हाफ के 2 मिनट में ही अपने खाते में 4 अंकों का इजाफा किया। लेकिन, पटना ने उसे ज्यादा आगे नहीं जाने दिया और 24वें मिनट तक स्कोर 28-17 कर लिया।
के साथ-साथ लगातार अंक लेती रही। मनिंदर सिंह ने दो अंक लेकर स्कोर 30-42 कर दिया। 37वें मिनट में ही मनिंदर ने सफल रेड मारते हुए बंगाल को तीन अंक दिलाए और स्कोर 35-44 कर दिया।

आखिरी दो मिनट के खेल में बंगाल के डिफेंस ने प्रदीप के रेड को असफल कर स्कोर 41-46 कर मौजूदा विजेता के चेहरे पर परेशानी ला दी। लेकिन, पटना ने अंकों के अंतर को बनाए रखा और जीत हासिल करते हुए फाइनल में प्रवेश किया।
बंगाल ने लीग स्तर पर जोन-ए में पहला स्थान हासिल किया था। उसने जोन-बी में टॉप पर रही गुजरात के साथ पहला क्वालीफायर खेला, लेकिन उसे बुरी तरह हार मिली। उस मैच में जीत हासिल करने के साथ गुजरात की टीम सीधे फाइनल में पहुंचीं जबकि बंगाल को दूसरे क्वालीफायर का रुख करना पड़ा।

दूसरी ओर, पटना पाइरेट्स का यहां तक का सफर काफी रोमांचक रहा। यह टीम जोन-बी में दूसरे स्थान पर रही। ऐसे में उसे दूसरे एलिमिनेटर में जोन-ए में तीसरे स्थान पर हरियाणा स्टीलर्स से भिड़ना पड़ा। इस मैच में में दो बार की चैम्पियन पटना ने 34 रेड प्वाइंट हासिल करने वाले अपने कप्तान प्रदीप के दम पर हरियाणा को 69-3० से हराया।

Pro Kabaddi: बंगाल को हराकर पटना फाइनल में, अब गुजरात से होगा सामना | Ecency