हमारा शहर रांची

mdwakil(70)
Published in
#india
Words
219
Reading
1 min
Listen
Play
8y

नमस्कार दोस्तों, आज मैं आप को अपना शहर दिखाऊंगा ये मेरा शहर है।  जिस की मैं कल बात कर रहा था।  मेरे शहर का नाम है रांची, ये एक छोटा सा शहर है और बहुत ही प्यारा शहर है।  रांची बहुत प्यारा जगह है, मैं पैदा भी यही हुआ हूँ और अब तक रांची में ही हूँ।  बाहर घूमने जाने का तो मेरा भी बहुत मन करता है लेकिन आज तक कभी मैं रांची छोड़ कर कही गया नहीं।  

रांची मुझे बहुत पसंद है और मैं रांची छोड़ कर कही जाने वाला नहीं हूँ।  मेरा मतलब है की लोग काम वगेरा करने रांची छोड़ कर जाते है न लेकिन मैं कही नहीं जाने वाला।  मुझे ये शहर बहुत पसंद है और मैं इस से बहुत प्यार करता हूँ।  यहाँ घूमने लायक भी बहुत जगह है और 2 बड़े मॉल भी है और 5 से ज्यादा वॉटरफॉल है।  जिस में से एक की फोटो मैं आप को दिखा चूका हूँ।  जोन्हा फॉल की फोटो मैंने आप को पहले दिखाई थी। 

कभी आप भी आना रांची तो मैं आप को पूरा रांची घुमाऊंगा।  कमाल की जगह है दोस्तों बड़ा शहर जैसा लाइमलाइट नहीं है यहाँ लेकिन फिर भी आप को बहुत मजा आएगा।  जो यहाँ आता है वो यही का हो जाता है।  आप का भी मन लग जाएगा।   

हमारा शहर रांची | Ecency