डॉलर के मुकाबले 70 के पार पहुंचा रुपया

Words
169
Reading
1 min
8y
Listen to this post
~1 min

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सबका मेरे ब्लॉग में और जैसा की आप सब जानते थे की एक वक़्त था जब 1 डॉलर और 1 रूपया दोनों बराबर हुआ करता था. अगर आज की बात करि जाये तो 1 डॉलर मतलब 70 रुपये.
usd.jpg

मंगलवार को रुपये ने डॉलर के मुकाबले पहली बार 70 का आंकड़ा पार कर लिया है.मंगलवार को डॉलर के मुकाबले थोड़ी मजबूती के साथ 69.85 के स्तर पर शुरुआत करने के बाद रुपये में गिरावट फिर शुरू हो गई है. शुरुआती कारोबार में रुपया एक बार फिर कमजोर होना शुरू हो गया है. इसकी वजह से यह 70.07 पर पहुंच गया है.
usd3.jpg

दरअसल रुपये में आ रही इस गिरावट के लिए तुर्की की मुद्रा में गिरावट जिम्मेदार है. तुर्किश लिरा में आ रही इस गिरावट ने डॉलर को मजबूती देने का काम किया है. इसका सीधा असर रुपये पर पड़ा है. इसके साथ ही ऐसी आशंका भी पैदा हो गई है कि कहीं तुर्की में पैदा हुआ आर्थ‍िक संकट वैश्व‍िक अर्थव्यवस्थाओं पर भी असर न डाले.

डॉलर के मुकाबले 70 के पार पहुंचा रुपया | Ecency