सनी लियोनी से वीडियों चैट करना चाहते हैं तो पूरा ये चैलेंज, पाएं स्मार्टफोन

manudada(38)
Published in
#sunny
Words
260
Reading
2 min
9y
Listen to this post
~2 min

न्यूज डेस्क। सनी लियोनी बालीवुड में एक से बढ़कर एक आइटम डांस के साथ ही कई हिट फिल्में दे चुकी है और वह हमेशा शोशल मीडिया में अपने फैंस के बीच एक्टिव रहती हैं और अपनी हर एक्टिविटी लोगों के बीच शेयर करती रहती हैं। अभी हाल ही में उनकी कुछ शूटिंग के दौरान की तस्वीरे मीडिया में आई थी जिसमें उनके उपर कुछ साथी कलाकारों ने मस्ती करते हुए सर्प फेंक दिया था जिसकी तस्वीरे वह शोशल मीडिया में शेयर कर जानकारी दी थी।

इसी क्रम में एक बार फिर सनी लिओनी ने अपने फैंस के लिए एक चैलेंज लेकर आई हैं। अगर उस चैलेंज को कोई फैंस पूरा करता है तो उसे सनी के साथ वीडियो काॅल का मौका मिलेगा साथ ही स्मार्टफोन भी गिफ्ट में दिया जाएगा। सनी ने एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें यह चैलेंज किया गया है कि वीडियो के जरिए कैसे अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। उक्त चैलेंज को पूरा करने हाइपस्टार एप के जरिए वीडियो बनाना होगा और ट्वीटर और इंस्ताग्राम पर #SunnyLeoneChallenge के साथ अपलोड करना होगा।

जिसके बाद सनी उक्त वीडियो को चुनेगी और विजेताओं से वीडियो चैट पर बात करेगी साथ ही उन्हें एक स्मार्टफोन भी गिफ्ट देगी। बता दें कि ऐसी ही एक वीडियो सनी लिओनी ने #सनीलिओनीचैलेंज टैग लाइन के साथ अपलोड किया है जिसमें वह पंजाबी सांग में डांस करती नजर आ रही हैं और बीच-बीच में उनके कुछ साथी कलाकार भी नजर आ रहे हैं। उक्त वीडियो को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

Source-http://www.rewanewsportal.com/2017/12/blog-post_73.html

please@please follow up and upvote me

सनी लियोनी से वीडियों चैट करना चाहते हैं तो पूरा ये चैलेंज, पाएं स्... | Ecency