बारिश के पूर्व में छाए हुए काले बादल

manudada(38)
Published in
#rain
Words
134
Reading
1 min
8y
Listen to this post
~1 min

बेतहाशा गर्मी और धूप-छाव के बीच आखिरकार मंगलवार की दोपहर जिले में घने काले बादल देखते ही देखते छा गए और दिन के दोपहर में मानो शाम जैसा नजारा शहर में बन गया। बादलों के बनने से मौसम जहां खुशनुमा हो गया वहीं बादलों के बीच लगभग आधे घंटे तक झमाझम बारिश हो जाने से शहर पानीदार हो गया। सुबह से धूप-छाव का दौर चलता रहा तो वहीं दोपहर 1 बजे बादलों के बीच बारिश का क्रम शुरू हो गया। तेज बारिश होने के कारण जल भराव की स्थित बनने के साथ ही इसका असर आवागमन पर भी पड़ा। हालांकि हो रही बारिश से लोगों के चेहरे खिले रहे। जहां गर्मी से लोगों को राहत मिली वहीं लम्बे इंतजार के बाद हुई बारिश का यह मौसम सभी के लिए सुहाना रहा।
03rew14.jpg

Follow me manudada@manudada

बारिश के पूर्व में छाए हुए काले बादल | Ecency