इस साल की पहली करोड़पति हमारी शहर से।

Words
404
Reading
2 min
6y
Listen to this post
~3 min

हमारी शहर के रहने वाली एक महिला जिसका नाम नाजिया नसीम है उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति में एक करोड़ रुपया जीता है इसी के साथ वो कौन बनेगा क्रोरेपति के इस सीजन की पहली करोड़पति बन गयी है। सच में ये काबिले तारीफ है यार और एक मैं हूँ कौन बनेगा करोड़पति तो कभी देखता ही नहीं हूँ बस दिन भर फिल्मे देखता रहता हूँ और अभी कोई काम भी नहीं है लॉक डाउन की वजह से तो भाई कुछ कर भी नहीं पा रहा हूँ।


src

लेकिन कोई मुस्लिम शादी शुदा महिला की ये तरक्की देख कर के मुझे बहुत अच्छा लगा। वरना मुस्लिम महिलाये की शादी होती है उसके बाद तो भैय्या घर के काम में लगे रहो और कुछ करना है नहीं लेकिन इनको देखिये ये महिला एक करोड़ रुपया जीत लायी अब आप ही बताइये ये काबिले तारीफ है की नहीं।

इसी से पता चलता है अगर महिलाओ को थोड़ा सपोर्ट किया जाए तो वो क्या से क्या कर सकती है। लेकिन महिलाओ को उतना सपोर्ट मिलता नहीं है और शादी के बाद तो भैय्या ख़तम सपोर्ट। खासकर के मुस्लिम महिलाओ का हाल ऐसा है। लेकिन भाई लोग अगर आप शादी हो और आप की बीवी कुछ करना चाहे तो उसमे उसका सपोर्ट जरूर करना। वो अपना घर बार छोड़ के आप के पास आती है उसको आप के सपोर्ट की बहुत जरुरत होती है भाई लोग इसलिए मैं आप से कहना चाहता हूँ की उनका सपोर्ट जरूर से जरूर किया करे।

ये जो रांची के महिला ने एक करोड़ रुपया जीता है उसने कहा है उसका परिवार उसका सौहर उसका पूरा सपोर्ट करता था इसी वजह से आज वो यहाँ तक पहुंच पायी और एक करोड़ रुपया जीत पायी। तो क्या पता भाई लोग आप की वाली भी आप को एक करोड़ रुपया जीता दे। वैसे मेरी ऐसी किस्मत तो नहीं लग रही लेकिन सायद आप की किस्मत अच्छी हो।

वैसे मैं इस महिला के लिए बहुत खुश हूँ और मैं चाहता हूँ उनको और तरक्की मिले और साथ ही ये भी चाहता हूँ की ये कोरोना जल्दी ख़तम हो जाए तो मैं भी कुछ करू अपनी जिंदगी में। ये कोरोना की वजह से अपनी जिंदगी में कुछ कर नहीं पा रहा हूँ आगे बढ़ नहीं पा रहा हूँ। बहुत कुछ सोच रखा था लेकिन इसकी वजह से सब कुछ अटका हुआ है यार। बस जल्दी से जल्दी ये ख़तम हो जाए तो मैं भी अपनी जिंदगी में कुछ करूँगा।

इस साल की पहली करोड़पति हमारी शहर से। | Ecency