मेरा पसंदीदा वीडियो गेम।

Words
448
Reading
2 min
6y
Listen to this post
~3 min

दोस्तों आज गेम की बात करते है। गेम तो बहुत से लोग खेलते है उनमे से एक मैं भी हूँ। मैं मोबाइल में गेम नहीं खेलता हूँ क्यों की मजा नहीं आता है मुझे। लोगो ने PUBG गेम कितना खेला है ये तो सभी जानते है। मोबाइल में सब से ज्यादा चलने वाला गेम है ये आप ने भी खेला होगा लेकिन मैंने आज तक इस गेम को कभी इनस्टॉल नहीं किया और आप लोगो को पता है ये गेम जल्द ही फिर से इंडिया में लांच होने वाला है। इस गेम को बेन कर दिया गया था लेकिन फिर से ये गेम आने वाली है।


src

वैसे मैं इस बार भी नहीं डाउनलोड करने वाला हूँ क्यों की मुझे इस तरह की मोबाइल गेम पसंद ही नहीं है मैं तो कंप्यूटर गेम खेलता हूँ। मैं आज कल वालोरंट गेम खेल रहा हूँ ये गेम एक कंप्यूटर गेम है। बहुत ही मजेदार गेम है और मैं तो भाई इस गेम का एक दम आदि हो गया हूँ इतना आदि हो गया हूँ की क्या बताऊ मैं आप लोगो को।

दिन भर मई ये गेम खेलता रहता हूँ ये एक मल्टीप्लयेर गेम है जो ऑनलाइन चलता है। बाकी अगर आप भी Valorant गेम खेलते हो तो अपनी अकाउंट निचे बता मैं आप को ऐड कर लूंगा। वैसे साला गेम की आदत बहुत ख़राब होती है यार एक बार बन्दे को लग जाए न फिर जाती ही नहीं है। ये वैसे ही आदत है जैसी आदत शराब की होती है और जुवे की होती है। उनकी आदत भी नहीं जाती और गेम की आदत भी नहीं जाती है यार।


src

मेरा सब से पहला गेम।


चलिए अब बात करते है की मैंने अपने कंप्यूटर में सब से पहला गेम कौन सा खेला था। तो दोस्तों मैंने सब से पहला गेम GTA Vice City खेला था। इस गेम को तो हर गमर जानता है क्यों की ये बहुत ज्यादा चला था और सब ने इस गेम को खेला है लगभग। अगर आप गेम खेलते हो तो मुझे लगता है आप ने भी इस गेम को अपनी जिंदगी में जरूर खेला होगा। बचपन में बहुत खेला है यार मैंने इस गेम को मेरा पसंदीदा गेम था वैसे अब नहीं खेलता हूँ मैं अब वालोरंट गेम खेलता हूँ मैं।

आप लोगो का पसंदीदा गेम कौन सा है और अच्छा अब मोबाइल गेम की बात करते है तो मोबाइल में मैं पहले स्नेक वाला गेम खेलता था जो नोकिआ के मोबाइल में होती थी। उसके बाद जब मेरे पास स्मार्टफोन आया तो मैंने सब से पहले टेम्पल रन खेला था। उस समय पर ज्यादा गेम नहीं थी सभी लोग बस टेम्पल रन ही खेलते थे। आप ने मोबाइल में कौन सा गेम पहले खेला था ?

मेरा पसंदीदा वीडियो गेम। | Ecency